August 26, 2025 Blog

Om Gan Ganapataye Namo Namah: गणेश जी के इस मंत्र के जाप दूर होती है बहुत सी परेशानियाँ

BY : Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Om Gan Ganapataye Namo Namah: गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणपति बप्पा सभी के जीवन से दुख-दरिद्रता दूर करें और घर-परिवार में सुख, समृद्धि और बुद्धि का प्रकाश फैलाएँ। माँ-पिता के आशीर्वाद संग बप्पा से यही मंगलकामना है।
वास्तु शास्त्र के नियम ब्रह्माजी ने स्वयं रचे थे, ताकि मनुष्य का जीवन संतुलित और सुखद रहे। इन नियमों की अनदेखी करने से जीवन में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। माना जाता है कि वास्तु दोषों को शांत करने में गणेश जी की आराधना बेहद प्रभावी होती है। नियमित रूप से विघ्नहर्ता की पूजा करने से न केवल दोष कम होते हैं बल्कि घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। यदि घर के मुख्य द्वार पर एकदंत गणपति की प्रतिमा या तस्वीर लगाई जाए और ठीक सामने उसी स्थान पर दूसरी प्रतिमा उनकी पीठ से सटी हुई रखी जाए, तो इससे वास्तु दोषों का शमन होता है और घर में शुभता का संचार होता है।

Om Gan Ganapataye Namah: ॐ गं गणपतये नमः" भगवान गणेश का एक बेहद शक्तिशाली और प्रसिद्ध मंत्र है। इसे विघ्नहर्ता गणपति की स्तुति और आराधना के लिए जपा जाता है। आइए जानते हैं, इस मंत्र का महत्व और इसका गहरा अर्थ।

शब्दार्थ:

  • – यह ब्रह्मांड की मूल ध्वनि है, जिसे परमात्मा का प्रतीक माना जाता है।

  • गं – गणेश जी का बीज मंत्र, जो उनकी अपार शक्ति और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है।

  • गणपतये – यहाँ सीधे भगवान गणपति को संबोधित किया गया है।

  • नमो नमः – इसका अर्थ है बार-बार प्रणाम करना, निरंतर श्रद्धा के साथ नमन करना।


ॐ गं गणपतये नमो नम:

"हे पीताम्बरधारी, रुद्र के प्रिय और विघ्नहर्ता गणेश!
आप सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं।
हे जगत अधिपति, आप महादेव के प्रिय पुत्र हैं।"

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम:
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे वीर गणपति, माँ पार्वती के प्रिय पुत्र, सुंदर मुख वाले और मोदक के प्रेमी!
जिस कार्य की शुरुआत आपके निमंत्रण से होती है, उसमें कोई बाधा नहीं आती।

ganesh ji ka mantra

यह भी पढ़ें - Ganesh Ji Ka Bhajan : Teri jai ho Ganesh (तेरी जय हो गणेश) lyrics in Hindi

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे मोक्ष देने वाले, मन के स्वामी, कृपा और कीर्ति के दाता, बुद्धि के नाथ!
आप ही सबकी बाधाओं को दूर करने वाले हैं, चाहे वह शक्तिशाली हो या असहाय।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे कपिलवर्ण, हरिद्रप्रिय, गदा धारण करने वाले एकदंत गणेश!
आप ही वह देव हैं जो सबकी बिगड़ी बनाते हैं, चाहे साधारण गृहस्थ हों या फिर कोई संत।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे विघ्नहर्ता और विघ्नविनाशक लंबोदर गणेश!
आप शिव-पार्वती के प्रिय पुत्र हैं और पराक्रमी कार्तिकेय आपके सहोदर हैं।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे मस्तक पर चंद्र धारण करने वाले, धूम्रवर्ण और एकाक्षर स्वरूप गणेश!
आप सचमुच मंगलमूर्ति हैं, जो भी दिन-रात आपका ध्यान करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे महाबलवान गणेश, मूषक जिनका वाहन है और जो हर पूजा में प्रथम पूज्य हैं!
आप निधियों के स्वामी, विशालकर्ण, शुभदायक और परमेश्वर रूप में विराजमान हैं।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे गणेश, आप अनंत गुणों से युक्त, अलम्पट और अविघ्न कहलाते हैं।
आपका रूप भीम है, आप देवादेव, गजानन और चतुर्भुज भूपति हैं।
आपके पिता स्वयं भगवान महादेव हैं।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
गणपती बाप्पा मोरया ...

आइए गणपति की आराधना करें और उनके मस्तक पर चंदन अर्पित करें।
आप ओंकार स्वरूप, सर्वात्मा, शशिवर्ण और भगवान शिव-पार्वती के प्रिय पुत्र नंदन हैं।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम:
गणपती बाप्पा मोरया ...

हे तरुण स्वरूप, यज्ञमूर्ति और यश प्रदान करने वाले गणेश!
आप देवताओं में मुक्ति देने वाले हैं।
जो भक्त आपका ध्यान करता है, उसके जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं और उसका जीवन सुखमय बन जाता है।

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: 
 गणपती बाप्पा मोरया ...

हे गणेश, आप विद्या के सागर और विघ्नराज हैं।
विघ्नेश्वर, आप दुर्जेय शक्ति के स्वामी हैं।
जो भी भक्त आपका ध्यान करता है, उसे अपार शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती है।"

ॐ गं गणपतये नमो नम:
श्री सिध्धीविनायक नमो नम: 
अष्टविनायक नमो नम: ... 
गणपती बाप्पा मोरया ...

यह भी पढ़ें - Ganesh Temples In India: भारत के 10 प्रमुख मनोकामना पूर्ति गणेश मंदिर

इस मंत्र के फायदे (Benefits Of Om Gan Ganapataye Namo Namah)

  • मन को शांति और सुकून मिलता है।

  • जीवन की रुकावटें दूर होने लगती हैं।

  • हर काम में सफलता की राह आसान बनती है।

  • ध्यान, एकाग्रता और बुद्धि तेज़ होती है।

  • किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

अन्य संबधित त्योहार और लेख

Ganesh Chaturthi 2025: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए मूर्ति स्थापना का शुभ समय एवं पूजा विधि  Ganesh Visarjan 2025: जानिए विसर्जन की तिथि एवं मुहूर्त और विसर्जन के जरुरी नियम
108 Names Of Lord Ganesha: गणेश जी के 108 नाम जपने से पूरी होती है सब मनोकामनाएं  Khajrana Ganesh Mandir: आखिर क्यों है इतना प्रसिद्ध भगवान गणेश का खजराना मंदिर

Author: Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Kartik Sharma, with 8 years’ experience in Vedic chanting, curates authentic Aartis, Chalisas, and Mantras, offering devotees accurate lyrics, meanings, and spiritual depth for devotional practice.