September 28, 2023 Blog

Vrat Festival List: जितिया-नवरात्रि, दशहरा और ग्रहण कब है? जानिए अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

BY : STARZSPEAK

अक्टूबर महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बेहद खास है. अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पिृत अमावस्या, शरद पूर्णिमा, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसे आदि बड़े व्रत-त्योहार आने वाले है.

October 2023 Vrat Tyohar List: अक्टूबर का महीना अब शुरू होने वाला है। 01 अक्टूबर 2023 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि होगी। इस दिन पितृ पक्ष की तृतीया तिथि पर श्राद्ध किया जाएगा। अक्टूबर का महीना व्रत और उपवास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में शारदीय नवरात्रि, जीवंत्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसे बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं। आइए, स्टारज़स्पीक ज्योतिषाचार्य से जानें कि अक्टूबर 2023 में कब कौन से व्रत-त्योहार होंगे. निम्नलिखित है व्रत-त्योहारों की सूची.

1- जीवित्पुत्रिका व्रत कब है?
Indira Ekadashi 2023: हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। इंदिरा एकादशी का व्रत विशेष रूप से पितरों के लिए रखा जाता है। चूंकि यह पितृ पक्ष के दौरान आता है, इसलिए भगवान की कृपा से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। यह एकादशी मुख्य रूप से पितरों को समर्पित है।

Vrat
2- इंदिरा एकादशी 10 अक्‍टूबर 2023 को
Indira Ekadashi 2023: हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। इंदिरा एकादशी का व्रत विशेष रूप से पितरों के लिए रखा जाता है। चूंकि यह पितृ पक्ष के दौरान आता है, इसलिए भगवान की कृपा से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। यह एकादशी मुख्य रूप से पितरों को समर्पित है।

यह भी पढ़ें - Indira Ekadashi 2023 | इंदिरा एकादशी 2023 | तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व एवं अनुष्ठान


vrat
3- महालय श्राद्ध 14 अक्‍टूबर 2023
Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान धरती पर आए हमारे पूर्वजों को पितृ अमावस्या के दिन विदाई दी जाती है। शुक्रवार 29 सितंबर से महालया शुरू हो जाएगा. महालया श्राद्ध 14 अक्टूबर, शनिवार को होगा। मुख्य रूप से श्राद्ध उन्हीं पितरों के लिए किया जाता है। जिनकी मृत्यु की तिथि हमें ज्ञात नहीं है। पितृ पक्ष में महालया अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।


4- शारदीय नवरात्रि 15 अक्‍टूबर से आरंभ
Navratri 2023 Date: इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 रविवार से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को समाप्त होगी। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से होती है और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के साथ मां को विदाई दी जाती है। इस दिन प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि के रूप में मनाते हुए लोग घर-घर में कलश स्थापित कर देवी मां की पूजा करते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। 15 अक्टूबर रविवार को सुबह कलश स्थापना का शुभ समय 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां 


vrat
5- दुर्गाष्‍टमी 22 अक्‍टूबर 2023
Durga Ashtami Vrat 2023: इस बार दुर्गाष्टमी 22 अक्टूबर को होगी. शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी का शास्त्रों में बहुत विशेष महत्व माना गया है। इस दिन महागौरी पूजा के साथ-साथ कन्या पूजा भी की जाती है। नवरात्रि के त्योहार के दौरान आने वाली अष्टमी को महाष्टमी और दुर्गाष्टमी कहा जाता है। जो देवी दुर्गा के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। अष्टमी तिथि पर पड़ने वाले अन्य त्योहार हैं शीतला अष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी, अहोई अष्टमी, गोपाष्टमी।

यह भी पढ़ें - कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

vrat
6- महानवमी 23 अक्‍टूबर
Maha Navami 2023: महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है और इसी के साथ नवरात्रि का समापन होता है। इस दिन नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग अपने घरों में कन्या पूजन करके नवरात्रि व्रत को पूरा करते हैं और इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का समापन होता है।

vrat
7- विजयादशमी 24 अक्‍टूबर 2023
Dussehra 2023 Date: दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और लंका पर विजय प्राप्त की थी। और देवी दुर्गा ने नौ रातों और दस दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। इसी उपलक्ष्य में विजय का उत्सव मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें - Mata Annapurna: नाराज कर सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, माना जाता है कि इन्हें लाने से बचना चाहिए


vrat
8- पापांकुशा एकादशी 25 अक्‍टूबर 2023
Papankusha Ekadashi Vrat: पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर, बुधवार को होगी। इस दिन व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत के प्रभाव से कई अश्वमेघ और सूर्य यज्ञ करने के समान फल मिलता है। इसलिए पापाकुंशा एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से भगवान पद्मनाभ की पूजा करने से सभी पापों का बंधन समाप्त हो जाता है और भगवान की प्राप्ति होती है।

vrat
9- शरद पूर्णिमा व्रत 28 अक्टूबर
Sharad Purnima 2023: पंचांग में बताया गया है कि शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को होगी। इस दिन मां लक्ष्मी रात्रि के समय पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा की रात को शुद्ध दूध से बनी खीर में घी और चीनी डालकर पूर्णिमा की चांदनी में रखा जाता है और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Raksha Sutra: हल्के में न लें हाथ के कलावा को...बांधने-उतारने के भी हैं नियम

vrat
10- अमावस्या तिथि को लगेगा दूसरा सूर्यग्रहण
Surya Grahan kab hai: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा और 15 अक्टूबर तक रहेगा. भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण रात 8:34 बजे शुरू होगा और 2:25 बजे तक रहेगा. यह ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इससे पहले पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. साल 2023 का सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा।

vrat
11- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब है?
Chandra Grahan kab hai: अक्टूबर महीने में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. दूसरा चंद्र ग्रहण इसलिए खास है क्योंकि पहले चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं था, लेकिन दूसरे चंद्र ग्रहण का असर भारत में है और भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी शाम 04:05 बजे सूतक काल शुरू हो जाता है.

vrat

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को दोपहर 1:05 बजे शुरू होगा और 2:30 बजे तक रहेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। इसलिए इसका सूतक काल धार्मिक आधार पर मान्य होगा.

यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2023: अक्तूबर में इस दिन लगेगा का साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं