September 27, 2023 Blog

Chandra Grahan 2023: अक्तूबर में इस दिन लगेगा का साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

BY : STARZSPEAK

Chandra Grahan 2023: जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण एक खगोलीय घटना ही है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण को चंद्रमा का ग्रहण कहा जाता है। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 

अक्टूबर 2023 में लगने वाला है। इससे पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगा था. यह चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं दिया। आइए अब जानते हैं कि इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा और कहां दिखाई देगा...

यह भी पढ़ें - Mata Annapurna: नाराज कर सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, माना जाता है कि इन्हें लाने से बचना चाहिए

Chandra Grahan 2023

कब लगेगा का साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?

साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) रविवार, 29 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात 01:06 बजे शुरू होगा और 02:22 बजे खत्म होगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट होगी।

कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा। 

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल

इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। 

क्या होता है सूतक काल?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है. सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण में लगभग 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य या पूजा करना वर्जित होता है।

यह भी पढ़ें - Jivitputrika Vrat 2023 | जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि