September 13, 2023 Blog

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

BY : STARZSPEAK

Durga Puja 2023 Ashtami : शारदीय नवरात्रि - Navratri आश्विन माह के शुल्क प्रतिप्रदा से शुरू होती है और नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है. जानिए कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र 2023.

Shardiya Navratri 2023: नौ दिनों तक शक्ति की उपासना करने वाली शारदीय नवरात्रि - Navratri  आश्विन मास की प्रथम तिथि से प्रारंभ होती है। पहले दिन से ही दुर्गा पूजा और नवरात्रि व्रत के साथ घट स्थापना शुरू हो जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा या विजयादशमी मनाई जाती है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। 2023 में आश्विन मास के प्रथम पक्ष की प्रतिप्रदा 14 अक्टूबर को होगी। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि, कलश स्थापना का शुभ समय और पूजा की तिथियां।

शारदीय नवरात्रि की तिथि

पंचांग के अनुसार साल 2023 में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि 14 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 11:24 बजे शुरू होगी. यह तिथि 15 अक्टूबर की रात 12:32 बजे तक रहेगी. अत: सूर्योदय तिथि के अनुसार 15 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्रि - Navratri प्रारंभ होगी।

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

navratri

कलश स्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. साल 2023 के शारदीय नवरात्रि- Navratri के लिए कलश स्थापना का शुभ समय 15 अक्टूबर को सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा.

दुर्गा अष्टमी

साल 2023 में शारदीय नवरात्रि - Navratri की दुर्गा अष्टमी की तिथि 22 अक्टूबर को पड़ रही है. महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाएगी और घरों की देवी के रूप में कन्याओं की पूजा की जाएगी.

नवरात्रि की पूजा तिथियां
  • 15 अक्टूबर- घट स्थापना, शैलपुत्री पूजा
  • 16 अक्टूबर- ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 17 अक्टूबर – चंद्रघंटा पूजा
  • 18 अक्टूबर- कूष्माण्डा पूजा
  • 19 अक्टूबर – स्कन्दमाता पूजा
  • 20 अक्टूबर -  कात्यायनी पूजा
  • 21 अक्टूबर – काल रात्रि पूजा
  • 22 अक्टूबर-  दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
  • 23 अक्टूबर – महा नवमी, हवन
  • 24 अक्टूबर – विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन

यह भी पढ़ें - Vishwakarma Jayanti 2023 Date: कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व