September 8, 2025 Blog

Kitchen Vastu Tips: स्वस्थ परिवार और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये किचन वास्तु नियम

BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Kitchen Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है। यह केवल घर की दिशा या बनावट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि घर के हर कोने, हर वस्तु और उनकी सही जगह को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसी तरह रसोईघर, जिसे घर का हृदय माना जाता है, उससे जुड़े भी कुछ खास वास्तु नियम बताए गए हैं। इन नियमों का ध्यान रखने से परिवार के स्वास्थ्य, धन और आपसी रिश्तों पर सकारात्मक असर पड़ता है। आइए, जानते हैं रसोई से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स।

रसोई किस दिशा में होनी चाहिए (Kitchen Direction As per Vastu)

घर में रसोई दक्षिण-पूर्व यानी अग्नि कोण में बनाना सबसे शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि रसोई ऐसी जगह हो जहां से मुख्य दरवाजे से झांकते ही चूल्हा दिखाई न दे। खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की ओर होना सबसे उत्तम है, क्योंकि यह सूर्य की दिशा मानी जाती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

स्लैब और अलमारी की सही दिशा (Direction For Kitchen Slab As per Vastu)

किचन में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाई जानी चाहिए। मसाले और खाद्य सामग्री उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना अच्छा रहता है। इसके साथ ही रसोई में रोशनी और हवा के लिए बड़ी खिड़कियाँ या रोशनदान होना जरूरी है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।

सामान की सही जगह (Kitchen Vastu For Electronics Items)

बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सर आदि दक्षिण-पूर्व कोने में रखना बेहतर माना जाता है। भारी सामान जैसे बर्तन स्टैंड दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें, जबकि हल्का सामान पूर्व या उत्तर दिशा में व्यवस्थित करें।

किन बातों का रखें ध्यान (What to keep in mind For Kitchen Vastu)

रसोई के ठीक सामने शौचालय नहीं होना चाहिए, न ही शौचालय के ऊपर या नीचे रसोई होना शुभ माना जाता है। ऐसा होने से स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खाना बनाते समय दक्षिण, उत्तर या पश्चिम की ओर मुख करने से बचें, क्योंकि यह धन की हानि का कारण बन सकता है। साथ ही, गैस से लेकर रसोईघर की नियमित सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

Kitchen Vastu

यह भी पढ़ें - Mandir Direction As Per vastu: वास्तु के अनुसार मंदिर की दिशा क्या हो, भूलकर भी ना करे इन जगहों पर मंदिर की स्थापना

Kitchen Vastu Tips For Happy Family

रसोई में हर छोटी-बड़ी चीज़ घर के वातावरण और परिवार की खुशहाली पर असर डालती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ खास बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। इनमें कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं, जिन्हें रसोई में रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे घर में नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियां बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीज़ों से रसोई को दूर रखना चाहिए –


जूठा और बासी खाना


रसोई में जूठा या बासी खाना रखना सही नहीं माना जाता। रात को जूठे बर्तन सिंक में छोड़ना राहु का प्रभाव बढ़ाने वाला माना जाता है। कोशिश करें कि सोने से पहले बर्तन साफ कर दें।
इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक गुथा हुआ आटा भी रसोई में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे राहु और शनि के अशुभ प्रभाव से जुड़ा माना गया है, जिससे घर में कलह का माहौल बन सकता है। 

कबाड़

रसोई में कबाड़ इकट्ठा करना अशुभ माना गया है। इससे न केवल घर का सौंदर्य बिगड़ता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बन जाता है। कबाड़ से कीड़े-मकोड़े पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए रसोई को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना ही शुभ होता है। (Kitchen vastu Tips)

टूटे-फूटे बर्तन

वास्तु के अनुसार, रसोई में टूटे या फटे बर्तन रखना अशुभ होता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां ला सकता है। ऐसे बर्तनों को तुरंत हटा देना ही सही माना जाता है।

नुकीली चीज़ें खुली न रखें

रसोई में चाकू, छुरी या कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं खुली न छोड़ें। इन्हें हमेशा ढककर या किसी सुरक्षित जगह पर रखें। मान्यता है कि इन्हें खुला छोड़ने से खर्च बढ़ते हैं और घर के वातावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

खाली डिब्बे

रसोई में खाली डिब्बे या जार रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से धीरे-धीरे घर में दरिद्रता का प्रभाव बढ़ सकता है और समृद्धि पर असर पड़ता है।


वास्तु के अनुसार किचन के लिए जरुरी बातें (Important Tips For Kitchen Vastu)

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जहां से पूरे परिवार का स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि जुड़ी होती है। महिलाओं का सबसे ज़्यादा समय भी यहीं बीतता है। ऐसे में अगर रसोई में छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखा जाए तो जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां हो सकती हैं जो स्वास्थ्य, धन और रिश्तों पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। वास्तु के हिसाब से किचन (Kitchen Vastu Tips) की सही व्यवस्था घर में खुशहाली और बरकत बनाए रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया के सुझाव, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर का माहौल सकारात्मक बना सकते हैं –

  1. खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा की ओर रखें
    गैस चूल्हा इस तरह लगाएं कि खाना बनाते समय आपका चेहरा पूर्व दिशा की ओर हो। इसके लिए किचन का आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। अगर चूल्हा उत्तर दिशा में होगा, तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  2. पानी का स्थान सही रखें
    पानी का स्रोत या पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। सिंक भी इसी दिशा में होना अच्छा माना जाता है। ध्यान रखें, आग्नेय कोण में पानी का स्रोत नहीं होना चाहिए।

  3. गैस स्टोव हमेशा साफ और ठीक रखें
    चूल्हे का बर्नर खराब या गंदा नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि चूल्हे में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए उसकी सफाई और व्यवस्था पर खास ध्यान दें।

  4. खाना बनाकर दाहिनी ओर रखें
    खाना बनाने के बाद उसे गैस के दाहिनी ओर रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे मां अन्नपूर्णा की दिशा माना जाता है। बाईं ओर रखने से परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

  5. सिंक के नीचे कबाड़ न रखें
    सिंक के नीचे कबाड़ या कूड़ादान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।

  6. खुले डस्टबिन से बचें
    हमेशा ढके हुए डस्टबिन का इस्तेमाल करें और उसकी सफाई पर ध्यान दें। डस्टबिन ऐसी जगह रखें जो सामने से दिखाई न दे, ताकि नकारात्मकता न फैले।

  7. किचन में झाड़ू न रखें
    झाड़ू किचन में रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  8. कबाड़ को समय पर हटा दें
    रसोई में बेकार सामान न रखें। जो चीज़ें इस्तेमाल में नहीं आ रहीं, उन्हें किसी ज़रूरतमंद को दे दें या रसोई से हटा दें।

  9. थालियों को ठीक से सजाकर रखें
    खाना परोसते समय थालियों को मैट, चटाई या टेबल पर सम्मान से रखना शुभ माना जाता है।

  10. खाने के बाद थाली में हाथ न धोएं
    भोजन करने के बाद थाली में हाथ धोने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

निष्कर्ष

किचन (Vastu Tips For Kitchen) सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और समृद्धि का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। सही दिशा, उचित व्यवस्था और वास्तु नियमों का ध्यान रखने से न केवल परिवार के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है, बल्कि रिश्तों में मधुरता और घर में धन-धान्य की वृद्धि भी होती है। छोटे-छोटे बदलाव, जैसे गैस चूल्हे की दिशा, पानी की सही जगह और सफाई पर ध्यान देना, बड़े-बड़े वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं। इसलिए, किचन (Kitchen Vastu Tips) बनवाते या सजाते समय वास्तु के इन सरल लेकिन प्रभावी नियमों का पालन ज़रूर करें, ताकि घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

अन्य संबधित त्योहार और लेख

Vastu Tips: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये खास उपाय   Vastu Tips for office: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए ऑफिस, आइए जानते है कुछ महत्वपूर्ण बातें
  Bed direction as per Vastu: वास्तु के अनुसार सोते समय हमारा सिर किधर होना चाहिए  Vastu For Home: घर खरीदने से पहले जान ले ये जरुरी वास्तु टिप्स नहीं तो हो सकता है नुकसान

Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.