August 26, 2024 Blog

Vastu Tips: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये खास उपाय

BY : STARZSPEAK

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष माना जाता है। इसकी मदद से आप अपने घर और कार्यस्थल पर कई तरह के फायदे देख सकते हैं। आप इसे स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको वास्तु (Vastu Tips) के कुछ नियमों को नियमित रूप से अपनाना होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो वास्तु उपाय।

Vastu Tips: घर और कार्यस्थल पर वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। अगर घर का वास्तु अच्छा है तो इसका सकारात्मक असर परिवार के सदस्यों पर भी दिखता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान वास्तु उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सेहत पर भी इसका अच्छा असर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Vastu Tips in Hindi: आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये उपाय 

vastu tips
स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे का विशेष महत्व है। ऐसे में आपको अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार (Vastu Tips) तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। इससे आपको अपने स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिल सकता है।

सोते समय रखें दिशा का ध्यान

सोते समय आपको दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। लेकिन भूलकर भी आपको दक्षिण दिशा की ओर पैर नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

रसोई में रखें इस बात का ध्यान

रसोईघर में अपना गैस स्टोव हमेशा आग्नेय कोण में रखना चाहिए। रसोई में पानी का नल उत्तर-पूर्व कोने में होना चाहिए और रसोई की खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि किचन से सटा हुआ बाथरूम नहीं होना चाहिए। नहीं तो कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। रसोईघर में इन सभी वास्तु नियमों (Vastu Tips) का ध्यान रखने से व्यक्ति को अपने जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। 

यह भी पढ़ें -  Vastu Tips for Kitchen: कहीं आपकी रसोई में भी तो नहीं है वास्तु दोष, बिना तोड़े करें ठीक