August 8, 2024 Blog

Vastu Tips in Hindi: आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये उपाय

BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Table of Content

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आप धन बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो इसका एक कारण वास्तु दोष (Vastu Tips in Hindi) भी हो सकता है। जानें आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए ये आसान वास्तु टिप्स-

Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र में वर्णित कुछ आसान उपायों या नियमों का पालन करके व्यक्ति जीवन में वित्तीय स्थिरता या सफलता प्राप्त कर सकता है। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है जो व्यक्ति को जीवन में धन और उन्नति दिलाने में मदद करता है। कहा जाता है कि वास्तु दोष के कारण जीवन में कई परेशानियां आती हैं, वहीं वास्तु के कुछ आसान उपायों को अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि वापस लाई जा सकती है। जानिए आर्थिक स्थिरता पाने के आसान वास्तु उपाय- 

vastu tips in hindi
  • आप एक ऐसा पौधा लीजिए, जो थोड़ा-सा मजबूत हो और उसकी देखभाल करें। कोशिश करें कि वो अच्छे से बढ़े। जैसे-जैसे वो बढ़ेगा आपको लाभ होगा। अपने घर में एक गमले में आलू का पौधा लगाएं। 
  • अपने घर की दहलीज एवं मुख्य द्वार को हर दिन अच्छे से साफ करें। कोशिश करें कि घर में कोई भी नल टपकता हुआ न हो। दक्षिण पूर्व दिशा में कमल पर बैठी हुई लक्ष्मीजी का चित्र लगाएं, जो सोने के सिक्के गिरा रही हों।
  • सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को देखें तथा उन्हें चूमें। बायें हाथ में अंगूठे के नीचे हथेली (Vastu Tips in Hindi) के उभरे हुए भाग पर नित्य प्रति थोड़ा-सा घी लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में मलें। एक चांदी की गोली केसर के साथ पीले कपड़े में अपनी जेब में रखें।
  • अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में तांबे का स्वस्तिक लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन का प्रवाह बढ़ता है और सभी परेशानियां दूर होती हैं।
  • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए अपने जरूरी कागजातों को पूर्व व दक्षिण पूर्व के बीच की दिशाओं से बचना चाहिए।
  • आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनी नाभि पर नित्य स्नान के बाद हल्दी लगाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से (Vastu Tips in Hindi) धन का आगमन होता है। 
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: कहीं आपकी रसोई में भी तो नहीं है वास्तु दोष, बिना तोड़े करें ठीक
Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.