August 7, 2024 Blog

Vastu Tips for Kitchen: कहीं आपकी रसोई में भी तो नहीं है वास्तु दोष, बिना तोड़े करें ठीक

BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Table of Content

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अगर किचन में वास्तु दोष (Vastu Tips for Kitchen) हो तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे व्यक्ति को खराब स्वास्थ्य, काम में परेशानी, आर्थिक परेशानी और तनाव आदि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप इन आसान तरीकों से बिना कोई नुकसान किए किचन के वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं।

Vastu Tips for Kitchen: किचन को घर का एक अहम हिस्सा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। लेकिन किचन में वास्तुदोष के कारण व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु दोष के कुछ उपाय। 

vastu tips for kitchen
दूर होगा वास्तु दोष

गलत दिशा में किचन (Vastu Tips for Kitchen) होने पर भी वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अग्नि कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा के मध्य में लाल बल्ब लगा सकते हैं। इस बल्ब को सुबह और शाम को जलाएं। ऐसा करने से किचन का वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कर सकते हैं ये काम

अगर आपकी रसोई मुख्य द्वार के सामने है तो यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में आप मुख्य दरवाजे और किचन के बीच पर्दा लगा सकते हैं। इसके साथ ही रसोई घर (Vastu Tips for Kitchen) की पूर्व या उत्तर की दीवार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

दिशा का रखें ध्यान
रसोईघर में चूल्हा हमेशा आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा के मध्य में रखना चाहिए। चूल्हा इस प्रकार रखें कि खाना बनाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर हो। ऐसा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके साथ ही पीने का पानी या सामान्य पानी हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (Vastu Tips for Kitchen) में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को वास्तु दोषों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें - Dhan Prapti Ke Upay: आजमाएं वास्तु टिप्स और पाएं समृद्धि 
Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.