August 6, 2024 Blog

Dhan Prapti Ke Upay: आजमाएं वास्तु टिप्स और पाएं समृद्धि

BY : Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Table of Content

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष के कारण कई परेशानियां आती हैं जिसके कारण काम अधूरे रह जाते हैं। अगर आप भी बिजनेस में सफलता और धन की प्राप्ति (Dhan Prapti Ke Upay) चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए वास्तु टिप्स आपके लिए बेहद फलदायी साबित होंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Dhan Prapti Ke Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in Hindi) को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें दिन भर मेहनत करने के बावजूद भी जीवन में पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय जरूर आजमाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 

dhan prapti ke upay
वास्तु टिप्स (Vastu Tips) 
  • अगर आप जीवन में कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो घर की उत्तर दिशा में पैसा रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा पैसा रखने के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उत्तर दिशा को देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का निवास स्थान माना जाता है। इस कारण शुभ दिशा में धन रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • सनातन धर्म में पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के दौरान दीपक जलाने की परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा न करने से व्यक्ति शुभ फलों (Dhan Prapti Ke Upay) से वंचित रह जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक इस प्रकार रखना चाहिए कि घर से निकलते समय दीपक आपके दाहिने हाथ की ओर हो।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान या ऑफिस में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का पेंट कराना चाहिए। बिजनेस में सफलता पाने के लिए ये रंग लाभकारी माने गए हैं। इससे व्यापार में सफलता मिलती है।
  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। पूजा के बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन (Dhan Prapti Ke Upay) रखने वाले स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन में वृद्धि होती है। 
यह भी पढ़ें - Mangalwar Ke Upay: हनुमान पूजा से आर्थिक तंगी दूर करें
Author: Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Ankit Verma, an astrologer with 9+ years’ expertise, explains remedies like Ravivar ka Upay and grah shanti, empowering readers to overcome challenges and attract positivity, success, and balance.