July 17, 2024 Blog

Sawan 2024: शिव अभिषेक के उपाय, साढ़े साती से मिलेगा छुटकारा

BY : Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Table of Content

सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती पृथ्वी लोक पर आते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की प्रतिदिन विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन साढ़े साती से निजात (Shani Sade Sati Upay) पाने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

Sawan 2024: ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा जाता है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनिदेव 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के कुंभ राशि में गोचर के दौरान तीन राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है। मकर राशि वाले लोगों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार महादेव की पूजा करने से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाता है। अगर आप भी साढ़े साती (Shani Sade Kali Upay in Sawan 2024) से पीड़ित हैं तो सावन सोमवार के दिन इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

यह भी पढ़ें - Chaturmas 2024: तिथियाँ, देवउठनी एकादशी और मांगलिक कार्य प्रतिबंध 

Sawan 2024
साढ़े साती के उपाय ( Shani Sade Sati Upay)
  • न्याय के देवता शनिदेव के उपासक भगवान शिव हैं। सरल शब्दों में कहें तो स्वयं शनिदेव भी महादेव की पूजा करते हैं। भगवान शिव के वरदान से शनिदेव को न्याय करने का अधिकार प्राप्त है। इसलिए भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके लिए सावन के सोमवार (Sawan 2024) को स्नान-ध्यान करने के बाद गंगा जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • साढ़े साती से राहत पाने के लिए सावन के महीने में रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद गंगा जल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।
  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के सोमवार (Sawan 2024) के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साढ़े साती से भी राहत मिलती है।
  • अगर आप धन पाना चाहते हैं या आर्थिक तंगी दूर करना चाहते हैं तो सावन के महीने में रोजाना गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के सोमवार (Sawan 2024) के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है। शनिदेव की कृपा से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाता है। 
यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Temple: घर के मंदिर में जरूर रखें ये चीजें, देखते-ही-देखते खुल जाएंगे भाग्य
Author: Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Ankit Verma, an astrologer with 9+ years’ expertise, explains remedies like Ravivar ka Upay and grah shanti, empowering readers to overcome challenges and attract positivity, success, and balance.