July 12, 2024 Blog

Devshayani Ekadashi 2024: राशियों में बड़ा बदलाव, कई लाभ हो सकते हैं

BY : STARZSPEAK

देवशयनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस व्रत को रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) का व्रत 17 जुलाई 2024 को रखा जाएगा, तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

Devshayani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। इससे उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत अत्यंत लाभकारी है और इसे हर किसी को करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें - Sawan Masik Shivratri 2024: खास तिथि, शिव कृपा से पूर्ण होती हैं इच्छाएं

Devshayani Ekadashi 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवशयनी एकादशी (Devshahani ekadashi 2024) 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी तो किन राशियों के लिए यह लाभकारी रहने वाली है? जानिए उनके बारे में-

मेष राशि

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) के दिन मेष राशि वालों को करियर में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इन्हें करियर में उन्नति मिलेगी, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालाँकि कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024)  बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। कहा जा रहा है कि इन राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। यह भी माना जा रहा है कि उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) जबरदस्त लाभ देगी। माना जा रहा है कि इस राशि के लोग राजनीति में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इससे आपको बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी। साथ ही जीवन से आर्थिक संकट भी दूर हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Vastu Shastra: इसलिए नहीं लेना चाहिए कॉर्नर वाला घर, बढ़ सकती हैं परेशानियां