July 11, 2024 Blog

Vastu Shastra: इसलिए नहीं लेना चाहिए कॉर्नर वाला घर, बढ़ सकती हैं परेशानियां

BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Table of Content

अपना खुद का घर होना हर व्यक्ति का सपना होता है। किसी भी व्यक्ति के लिए अपना खुद का घर होना बहुत खुशी (Vastu Shastra) की बात होती है। ऐसे में अगर आप घर खरीदते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि आप कैसे वास्तु दोषों से दूर रह सकते हैं।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर खरीदते या बनवाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से बचा रहता है। ऐसे में कोने वाला घर यानी तीन तरफ से खुला घर खरीदना वास्तु की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। आइये जानते हैं क्यों?

Vastu shastra
सही नहीं होते ये मकान

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि कोने वाला घर खरीदने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं, क्योंकि ऐसा घर केतु का घर माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में केतु को क्रूर ग्रह माना गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार यदि घर की ओर दो सड़कें वी आकार में आ रही हों तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही सड़क के दाहिनी ओर स्थित एल आकार का घर भी शुभ फल नहीं देता है।

मिलते हैं ये परिणाम

कोने वाले घर में रहने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। इससे व्यक्ति को वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस घर में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक नुकसान, परिवार में झगड़े आदि का सामना करना पड़ता है। साथ ही वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में माना जाता है कि ऐसे घर में नकारात्मकता जल्दी प्रवेश करती है।

कर सकते हैं ये उपाय / Vastu Upay

अगर आप भी कोने वाले घर में रह रहे हैं तो इसके बुरे परिणामों से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। अगर आप एल आकार के घर में रहते हैं तो मुख्य द्वार घर के बीच में नहीं बल्कि कोने में बनाना चाहिए। अगर आप वी आकार के घर में रहते हैं तो सड़क किनारे दरवाजे पर छोटे पेड़-पौधे लगाने चाहिए। अगर आपके घर में दो दरवाजे हैं तो दोनों को एक साथ न खोलें। 

यह भी पढ़ें - Tulsi Puja: इन बातों का ध्यान रखें, मिलेगी लक्ष्मी-विष्णु की कृपा

Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor

Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.