July 9, 2024 Blog

Gupt Navratri 2024: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए घर लाएं ये चीजें

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 06 जुलाई, शनिवार से शुरू हो गई है। इसका समापन सोमवार, 15 जुलाई 2024 को होगा। ऐसे में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) खत्म होने से पहले आप कुछ चीजें घर ला सकते हैं जिससे आपको दस महाविद्याओं का आशीर्वाद मिल सके। आइए जानते हैं इस गुप्त नवरात्रि में आप कौन सी चीजें घर ला सकते हैं।

Gupt Navratri 2024: प्रकट नवरात्रि की तरह हर साल दो गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती हैं। एक गुप्त नवरात्रि माघ माह में और दूसरी आषाढ़ माह में आती है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दौरान गुप्त रूप से देवी-देवताओं की पूजा करने से सिद्धियों की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से अघोरियों और तांत्रिकों द्वारा की जाती है। 

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: राशि अनुसार करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे शिव 

gupt navratri 2024
दूर रहती हैं धन की समस्या 

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) के दौरान घर में देवी लक्ष्मी की तस्वीर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे साधक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। जिससे धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन देवी लक्ष्मी की तस्वीर घर लाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में वह कमल के फूल पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में सोने की मुहरें हैं।

सुहागिन महिलाएं करें ये काम

गुप्त नवरात्रि के दौरान अगर विवाहित महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदती हैं तो उन्हें हमेशा सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही महिलाएं मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान भी चढ़ा सकती हैं। इससे मां प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।

बनी रहेगी बरकत

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024)  के दौरान आप चांदी का सिक्का घर ला सकते हैं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। एक चांदी का सिक्का घर लाएँ जिस पर माँ लक्ष्मी की तस्वीर हो। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार में बरकत बनी रहती है।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

अगर आप गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) के दौरान मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कमल का फूल घर लाएं और पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को अर्पित करें। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कमल का फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है। 

यह भी पढ़ें - 10 Mahavidyas: कौन हैं मां दुर्गा की 10 महाविद्याएं? जानें इनसे जुड़ा रहस्य

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.