July 9, 2024 Blog

Sawan 2024: राशि अनुसार करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे शिव

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है क्योंकि यह भगवान शिव का पसंदीदा महीना है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई सोमवार से शुरू होने जा रहा है और 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। ऐसे में अगर आप सावन के सोमवार (Sawan 2024) के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको भोलेनाथ की कृपा मिल सकती है। .

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के व्रत से देवों के देव महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के सोमवार के दिन अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर चीजें चढ़ाते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में.

राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि - मेष राशि के जातकों को सावन के सोमवार (Sawan 2024) के दिन शिवलिंग का जल, शहद और सुगंध से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: भगवान शिव ने नंदी को दिया था यह विशेष वरदान, पढ़ें इससे जुड़ी कथा 

sawan 2024

वृषभ राशि - वृषभ राशि के लोग सावन सोमवार के दिन महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

मिथुन राशि - सावन के सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातकों को गंगा जल में दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे इन्हे शुभ फल मिल सकता हैं।

कर्क राशि - कर्क राशि के लोग सावन सोमवार (Sawan 2024) के खास अवसर पर कच्चे दूध में मिश्री मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह राशि - इस राशि के जातकों को सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव को आम का रस अर्पित करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने करियर में लाभ देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को सावन के सोमवार के दिन गंगा जल में बेलपत्र और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को अपनाकर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

तुला राशि - सावन के महीने (Sawan 2024) में भोलेनाथ को जल, भस्म और सफेद चंदन चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को सावन के सोमवार के दिन गंगा जल में लाल रंग के फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी।

धनु राशि - सावन के सोमवार के दिन धनु राशि वालों को गंगा जल में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा.

मकर राशि - मकर राशि के लोगों को सावन के सोमवार (Sawan 2024) के दिन गंगा जल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से शनि की बाधाएं दूर होती हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों को सावन के सोमवार के दिन गंगाजल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही आप भांग, धतूरा और बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं।

मीन राशि - भगवान शिव की विशेष कृपा के लिए मीन राशि के जातकों को सावन के सोमवार के दिन (Sawan 2024) जल में शहद, सुगंध, दूर्वा और अक्षत मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: 29 दिन, 5 सावन सोमवार, जानें शुभ तिथियां

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.