July 4, 2024 Blog

Sawan 2024: भगवान शिव ने नंदी को दिया था यह विशेष वरदान, पढ़ें इससे जुड़ी कथा

BY : STARZSPEAK

सावन (Sawan 2024) में भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हैं और कई लोग भगवान शिव के सामने बैठे नंदी के जरिए भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। दरअसल नंदी महादेव के वाहन हैं, उन्हें भगवान भोलेनाथ का द्वारपाल भी कहा जाता है।

Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है. महादेव की कृपा पाने के लिए सावन में पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत करना चाहिए। इस महीने में शिव भक्तों में बेहद खास उत्साह देखने को मिलता है और शिव मंदिरों को खूबसूरती से सजाया जाता है। 

sawan 2024
मिला है ये वरदान

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने नंदी को वरदान दिया था कि उनकी पूजा सबसे पहले की जाएगी। इसी कारण से शिव मंदिर में महादेव की मूर्ति के सामने नंदी (Nandi Puja) विराजमान होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से नंदी के कान में मनोकामना कहने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नंदी बाबा साधक की गुहार महादेव तक पहुंचा देते हैं, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

नंदी महाराज के कान में जरूर कहें ये शब्द

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी बाबा (Nandi Puja) की पूजा के दौरान उनके कान में अपनी मनोकामना बोलने से पहले आपको 'ओम' शब्द का उच्चारण करना चाहिए और इसके बाद अपनी मनोकामना कहनी चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि 'ओम' का दूसरा नाम प्रणव यानी ईश्वर है और कई ग्रंथों में वर्णन है कि 'ओम' ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिमूर्ति का प्रतीक है। इसी कारण से किसी भी वैदिक मंत्र के आरंभ में 'ॐ' का उच्चारण किया जाता है।

नंदी मुद्रा क्या होती है ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नंदी मुद्रा (Nandi Puja) वह है जिसमें व्यक्ति को नंदीजी की तरह बैठाया जाता है। इस आसन में पहली और आखिरी उंगलियों को सीधा रखा जाता है, जबकि बीच की दो उंगलियों को अंगूठे से मिलाया जाता है। इस मुद्रा में भगवान शंकर की पूजा करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: ऐसे करें शिव जी को प्रसन्न, दुख होंगे दूर