August 23, 2024 Blog

Maa Lakshmi Puja: शुक्रवार की शाम ये उपाय करें, धन की कमी होगी दूर

BY : Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Table of Content

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। कई भक्त इस दिन देवी लक्ष्मी के लिए वैभव लक्ष्मी व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आप शुक्रवार की शाम कुछ खास उपाय करके मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Puja) की कृपा के पात्र बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

Maa Lakshmi Puja: देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। हिंदू धर्म में शाम के समय को देवी लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। ऐसे में आप इस समय कई उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। आइये जानते हैं वो उपाय.   

यह भी पढ़ें - Lakshmi Puja: शुक्रवार को इस विधि से करें पूजा, धन से भरेगी तिजोरी 

lakshmi Puja
जरूर जलाएं दीपक

प्रतिदिन शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से (Maa Lakshmi Puja) उस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। नियमित रूप से सुबह-शाम दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप शुक्रवार की शाम को विशेष रूप से दीपक जला सकते हैं। इसके लिए एक दीपक में सरसों का तेल लें और उसमें कपूर मिलाएं। इसके साथ ही आप तेज पत्ते के टुकड़े को तेल में मिलाकर भी दीपक जला सकते हैं। इससे साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

जरूर करें ये काम

शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Lakshmi Puja) के दौरान घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के चरणों में कमल के फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. इसके साथ ही किसी एकांत स्थान पर बैठकर 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मियै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छगच्छ नमः स्वाहा' मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है।

मुख्य द्वार पर करें ये काम

ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi Puja) वहीं निवास करती हैं जहां साफ-सफाई होती है। ऐसे में हर दिन खासकर शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। आप गंगा जल भी छिड़क सकते हैं। दरवाजे पर शुभ-लाभ का चिन्ह और स्वास्तिक बनाएं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती हैं।

यह भी पढ़ें - Maa Lakshmi Mantra: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Author: Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.