January 18, 2024 Blog

Maa Lakshmi Mantra: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

BY : Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Table of Content

ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन आप चाहें तो शुक्रवार के दिन इन मंत्रों (Maa Lakshmi Mantra) का जाप करके मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

Maa Lakshmi Mantra: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और वैभव की देवी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वैसे तो देवी लक्ष्मी की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए। लेकिन शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी को ही समर्पित है।

Maa Lakshmi Mantra

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। जानिए महालक्ष्मी के उन मंत्रों के बारे में जिनके जाप से सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और भाग्योदय होगा।

1- मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

2- मां लक्ष्मी  का मंत्र

सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के इस मंत्र का करीब 108 बार जाप करना शुभ साबित होगा।

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

3- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंत्र

शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से धन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा जातक के ऊपर बनी रहती हैं। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

4- धन लाभ के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी घर में ही वास करती हैं।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

5- सभी कामनाएं पूर्ण करने के लिए

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से हर तरह की कामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसलिए कमल गट्टे की माला से 108 बार हर शुक्रवार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

6- हर काम में सफलता पाने के लिए

अगर किसी काम में बार-बार कोई न कोई अड़चन आ रही हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी होगा।

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण? नोट करें सही तिथि एवं सूतक समय

Author: Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Ankit Verma, an astrologer with 9+ years’ expertise, explains remedies like Ravivar ka Upay and grah shanti, empowering readers to overcome challenges and attract positivity, success, and balance.