हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष स्थान दिया गया है। ऐसे में अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे परिवार में सुख-शांति आती है। ऐसे में आप सावन के पवित्र महीने में कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips) अपनाकर भगवान शिव की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

अगर आप सावन में अपने घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर-पूर्व कोना सबसे उत्तम रहेगा। उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए आपको इस दिशा में मंदिर बनवाकर वहां शिवलिंग (Vastu Tips) की स्थापना करनी चाहिए और शिवलिंग के पास रुद्राक्ष रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार सावन (Vastu Tips) के महीने में घर की उत्तर दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपके और आपके परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही आप इस महीने में मंदिर को आम के पत्तों की माला से भी सजा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।
सावन के महीने में रोजाना अपने मुख्य दरवाजे पर गंगा जल छिड़कना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। सावन (Vastu Tips) के महीने में शमी का पेड़ लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: कब है रक्षाबंधन? नोट करें राखी बांधने का सही समय
Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.