July 31, 2024 Blog

Hariyali Teej: महिलाएं अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, रिश्ते होंगे मजबूत

BY : STARZSPEAK

हिंदू धर्म में हरियाली तीज के त्योहार को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दिन महिलाएं देवी पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखने की परंपरा है। इस त्योहार पर (Hariyali Teej) महिलाओं के बीच झूला झूलने की भी परंपरा है।

Hariyali Teej: पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज का त्योहार 07 अगस्त 2024, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाओं द्वारा व्रत रखने का विशेष महत्व है। अगर महिलाएं इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करें तो इससे उनका वैवाहिक रिश्ता मजबूत होगा।

मेष राशि

मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर पूजा के दौरान भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए, जबकि माता पार्वती को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। इसके बाद पंचामृत अर्पित करें और प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांट दें।

वृषभ राशि
हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन वृषभ राशि की महिलाओं को माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद मां को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से माता पार्वती की कृपा से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। 

यह भी पढ़ें - Hariyali Amavasya 2024: राशि अनुसार दान से चमकेगी किस्मत

hariyali teej
मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाएं माता पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित कर सकती हैं। इसके साथ ही हरियाली तीज पर केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। भोग लगाने के बाद केले को प्रसाद के रूप में बांटें।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाएं माता पार्वती को हरसिंगार के फूल या इत्र चढ़ाएं और भोलेनाथ को बेलपत्र भी चढ़ाएं। इसके साथ ही आप भगवान शिव और पार्वती को मावे से बनी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं. इससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।

सिंह राशि

हरियाली तीज (Hariyali Teej) के शुभ अवसर पर सिंह राशि की महिलाओं को माता पार्वती की पूजा में लाल फूल और मिठाई चढ़ानी चाहिए। आप मोतीचूर के लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार का सामान भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

तुला राशि

हरियाली तीज के दिन तुला राशि वाली महिलाओं को माता पार्वती को लाल चुनरी और महादेव को सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप दूध में भांग मिलाकर भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप पर बनी रहती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज (Hariyali Teej) के शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती को चमेली के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही माता पार्वती को हरी चूड़ियां भी अर्पित करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।

धनु राशि

धनु राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन जल में चंदन मिलाकर भगवान शंकर और मां गौरी को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही आप मंदिर में चावल भी दान कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि

इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन शिव और पार्वती के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान ऊँ उमा महेश्वराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस दिन सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को गुलाब के फूल चढ़ाने चाहिए। आप गेहूं भी चढ़ा सकते हैं. इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मीन राशि

मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज (Hariyali Teej) के खास अवसर पर देवी पार्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही महादेव को धतूरे के फूल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो जाता है। 

यह भी पढ़ें - Kalawa Thread: इन पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से मिलते हैं लाभ