July 24, 2024 Blog

Kalawa Thread: इन पेड़-पौधों पर कलावा बांधने से मिलते हैं लाभ

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य के दौरान कलावा, या रक्षा सूत्र, मुख्य रूप से बांधा जाता है। इससे उस कार्य की पवित्रता बनी रहती है। माना जाता है कि यह रक्षा सूत्र (Kalawa Thread) हमारी सुरक्षा करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है। केवल हाथ पर ही नहीं, बल्कि कुछ पेड़-पौधों पर भी कलावा बांधने से इसके लाभ मिल सकते हैं।

Kalawa Thread: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों का वर्णन मिलता है जो पूजनीय माने जाते हैं। इनकी पूजा में कलावा भी महत्वपूर्ण रूप से बांधा जाता है। आज हम आपको उन पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे जिन पर कलावा बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। आइए, इस विषय में जानें। 

यह भी पढ़ें - Kamika Ekadashi 2024: सावन मास की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व 

kalawa thread
करियर की समस्या होगी दूर

मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं के साथ-साथ पितृ भी निवास करते हैं। पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने (Kalawa Thread) से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

धन की समस्या से मिलेगी मुक्ति

तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पेड़-पौधों में से एक माना जाता है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है। तुलसी में कलावा बांधने (Kalawa Thread) से धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

ग्रहों के बुरे प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

शमी के पेड़ का संबंध शनि से माना जाता है। शमी के पेड़ पर कलावा बांधने से शनि के बुरे प्रभाव कम हो सकते हैं। इसके साथ ही राहु-केतु का भी बुरा प्रभाव घटता है, जिससे सफलता के योग बनते हैं।

इन पेड़ों पर बांधे कलावा

यदि आपके जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं, तो बरगद के पेड़ में कलावा बांधना लाभकारी हो सकता है। इससे शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। केले के वृक्ष में भी कलावा बांधना (Kalawa Thread) शुभ माना जाता है, इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें - Sawan: शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाने से बड़ी-से-बड़ी समस्या होगी दूर, जानिए विधि 

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.