June 12, 2024 Blog

Morning Tips: सुबह उठकर किए गए ये काम, नहीं होने देते धन की कमी

BY : Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Table of Content

हिंदू धर्म शास्त्रों में व्यक्ति के लिए सुबह से लेकर शाम तक कई नियम बताए गए हैं। ऐसे में अगर आप शास्त्रों में बताई गई इन बातों (Morning Tips) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो आपको न सिर्फ सेहत बल्कि आर्थिक स्थिति में भी लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि व्यक्ति को सुबह उठकर क्या करना चाहिए।

सुबह का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस समय वातावरण में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। सुबह उठना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह उठकर ये काम करते हैं तो आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं धार्मिक दृष्टि से सुबह के समय कौन से काम करने चाहिए।

Morning tips, Brahma muhurata
इस समय उठें

सबसे पहले हर व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालनी चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) सुबह 04 बजे से 5:30 बजे तक है। इस समय उठकर स्नान आदि कर लें और फिर अपने इष्ट देव का ध्यान करें। इससे व्यक्ति को स्वास्थ्य के साथ-साथ सुख-समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है।

करें इस मंत्र का जाप
  • कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती।

        करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।'

सुबह उठकर (Morning Tips) सबसे पहले अपनी हथेलियों को जोड़कर देखें और इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का अर्थ यह है कि हथेलियों के अग्र भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का निवास है और मैं सुबह-सुबह उनके दर्शन कर रहा हूं। ऐसा करना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है.

करें ये काम

सुबह ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) में उठकर स्नान करने के बाद घर में गंगा जल छिड़कें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। इसके साथ ही आप नहाने के बाद घर में हल्दी का छिड़काव भी कर सकते हैं। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि से भी बहुत लाभकारी माना जाता है। 

यह भी पढ़ें - Shukra Gochar 2024: 12 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

Author: Dr. Sandeep Ahuja – Ayurvedic Practitioner & Wellness Writer

Dr. Sandeep Ahuja, an Ayurvedic doctor with 14 years’ experience, blends holistic health, astrology, and Ayurveda, sharing wellness practices that restore mind-body balance and spiritual harmony.