July 30, 2024 Blog

Hariyali Amavasya 2024: राशि अनुसार दान से चमकेगी किस्मत

BY : Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Table of Content

सावन के महीने में हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। इसके अलावा, इस अमावस्या (Hariyali Amavasya) पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं, तो इस दिन गंगा स्नान करने के बाद अपनी राशि के अनुसार दान करें। आइए जानते हैं राशि अनुसार दान के बारे में।

Hariyali Amavasya Daan: हर माह अमावस्या का त्यौहार मनाया जाता है। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं. इसके बाद श्रद्धानुसार दान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। 

यह भी पढ़ें - Kajari Teej: मनचाहा वर पाने का तरीका, डेट, मुहूर्त, पूजा विधि

hariyali amavasya
हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार दान
  • मेष राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या के दिन महादेव की पूजा करनी चाहिए और लाल रंग के कपड़े, मसूर की दाल और लाल मिर्च का दान करना चाहिए।
  • हरियाली अमावस्या के दिन चावल और चीनी का दान करना वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत फलदायी साबित होता है।
  • मिथुन राशि के जातकों को महादेव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए। इससे करियर में सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के मौके पर मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।
  • सिंह राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के बाद वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
  • कन्या राशि के जातकों को अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन चप्पलों का दान करना चाहिए।
  • तुला राशि के लोगों को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के दिन अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या की तिथि पर तिल, जौ और चावल का दान करना चाहिए।
  • मकर राशि के लोगों को हरियाली अमावस्या के दिन अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए छाते का दान करना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।
  • कुंभ राशि के जातकों को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाना चाहिए। इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी।
  • जीवन को खुशहाल बनाने के लिए मीन राशि के लोगों को हरियाली अमावस्या के दिन चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करना चाहिए।
हरियाली अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त / Hariyali Amavasya Shubh Muhurat 

पंचांग के अनुसार सावन मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03:50 बजे हो रहा है. वहीं इसकी समाप्ति 04 अगस्त 2024 को शाम 04:42 बजे होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या 04 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी. 

यह भी पढ़ें - Kamika Ekadashi: 31 जुलाई को कामिका एकादशी, जानिए महत्व और पूजाविधि

Author: Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.