July 16, 2024 Blog

Nag Panchami 2024: तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

BY : STARZSPEAK

Nag Panchami 2024: सावन माह का विशेष महत्व है। शिव भक्त पूरे साल सावन महीने का इंतजार करते हैं। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. नाग पंचमी सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 09 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है और ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति आती है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में-

नाग पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त 2024 / Nag Panchami 2024 Shubh Muhurat
पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 9 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को है. इस विशेष अवसर पर नाग देवता की पूजा की जाती है. नाग पंचमी तिथि शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को सुबह 8:15 बजे शुरू होगी और पंचमी तिथि अगले दिन यानी 10 अगस्त को सुबह 6:09 बजे समाप्त होगी। नाग पंचमी के दिन पूरे दिन नाग देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। हालांकि विशेष पूजा का समय 9 अगस्त को दोपहर 12:13 बजे से 1 बजे तक शुभ रहेगा. इसके अलावा 9 अगस्त को प्रदोष काल के दौरान आप शाम 6:33 बजे से रात 8:20 बजे तक नाग देवता की पूजा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - Ashadha Purnima 2024: आषाढ़ पूर्णिमा कब है ? जानें तिथि पूजा विधि और उपाय 

Nag Panchami
नाग पंचमी पर इन नागों की होती है पूजा

नाग पंचमी के शुभ अवसर पर अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कंबल, कर्कोटक, अश्वांतर, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिय, तक्षक और पिंगल नाग की पूजा करने की परंपरा है। इस खास दिन पर नाग को दूध पिलाया जाता है, इसके अलावा नाग देवता (Nag Panchami 2024) को दूध और धान का लावा चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है.

नाग पंचमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग देवता को दूध और धान का लावा चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन से कई तरह के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग देवता (Nag Panchami 2024) की पूजा करने से विशेष फल मिलता है और दोष का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

नाग पंचमी के दिन कैसे करें नाग देवता की पूजा
  • नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें।
  • इसके बाद भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करें.
  • नाग देवता (Nag Panchami 2024) को जल, अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, दही, फल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें.
  • इसके बाद नाग देवता को दूध और धान का लावा चढ़ाए. 
यह भी पढ़ें - Sawan 2024 Upay: मनचाहा जीवनसाथी और कारोबार में वृद्धि के चमत्कारी उपाय