June 27, 2024 Blog

Ashadha Month 2024: बेल पेड़ की पूजा करें, जानें विधि और मंत्र

BY : Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Table of Content

हिंदू धर्म में आषाढ़ माह (Ashadha Month 2024) को बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसकी शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही यह माह 21 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहते हैं और धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं, उनका जीवन सुखी होता है।

सनातन धर्म में आषाढ़ माह को बहुत पवित्र माना जाता है। यह हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना है। इस महीने भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान सूर्य की भी पूजा करने की परंपरा है। इस वर्ष आषाढ़ माह की शुरुआत 23 जून 2024 से हो चुकी है। वहीं इसका समापन 21 जुलाई 2024 को होगा।

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: जुलाई का पहला व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त, विधि 

Ashadha Month 2024

धार्मिक दृष्टि से इस माह (Ashadha Month 2024) में बेल के पेड़ की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है, जिसे करने से सुख-संपदा समेत कई भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, तो आइए जानते हैं कैसे करें बेल के पेड़ की पूजा?

बेल के पेड़ की पूजा विधि
  • प्रात: स्नान करके साफ कपड़े धारण करें।
  • मंदिर को साफ करें।
  • देवी-देवताओं की पूजा के बाद बेल की पूजा करें।
  • बेलपत्र पर दूध डालकर जल अर्पित करें।
  • उसपर चंदन का लेप लगाएं।
  • उसके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं और कलावा बांधें।
  • उसके सामने 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप भाव के साथ करें।
  • फल, मिठाई अन्य सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
  • अंत में आरती करें।
  • कलावा बांधते हुए बेल के वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें।
  • तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • शिव जी का ध्यान अवश्य करें।
  • पूजा के बाद गरीबों को भोजन खिलाएं।
  • शिव के नाम से दान-दक्षिणा करें।
  • सात्विकता का पालन करें।
श्री हरि की पूजा इन मंत्रों से करें
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।। 
यह भी पढ़ें - Chandra Gochar Upay: मानसिक तनाव दूर करें, सुख-समृद्धि बढ़ाएं 
Author: Ankit Verma – Astrology & Spiritual Consultant

Ankit Verma, an astrologer with 9+ years’ expertise, explains remedies like Ravivar ka Upay and grah shanti, empowering readers to overcome challenges and attract positivity, success, and balance.