June 19, 2024 Blog

Mantra Jaap: रोजाना इन 05 मंत्रों से पाएं दुर्भाग्य से छुटकारा

BY : Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Table of Content

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना मंत्रों का जाप करने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से मंत्र हैं जिनका जाप व्यक्ति को रोज सुबह करना चाहिए।

रोजाना मंत्रोच्चारण से मिलते हैं कई लाभ

हिंदू धर्मग्रंथों में कुछ ऐसे मंत्र (Mantra Jaap) बताए गए हैं जिनका अगर आप रोजाना सुबह जाप करते हैं तो देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका रोजाना जाप करने से आपको जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कम होगा तनाव
यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी है। जप होना चाहिए. ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत 'ओम' मंत्र के साथ करते हैं तो इससे मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी प्रतिदिन ओम मंत्र (Mantra Jaap) का जाप करना बेहतर माना जाता है। अगर आप रोजाना इस मंत्र का लयबद्ध तरीके से जाप करते हैं तो इससे तनाव का स्तर कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Buri Nazar Ke Upay: अगर लग गई है किसी की बुरी नजर, तो इन उपाय से समस्या होगी दूर

Mantra Jaap
गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और आंतरिक शक्ति का भी विकास होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सूर्योदय के समय इस मंत्र (Mantra Jaap) का जाप करते हैं तो इससे नकारात्मकता आपसे दूर रहेगी और आपको शांति का अनुभव होगा।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

महामृत्युंजय मंत्र, जो भगवान शिव को समर्पित है, सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। इस मंत्र का प्रतिदिन जाप (Mantra Jaap) करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ अवश्य मिलता है। यह भय, तनाव और चिंता से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आपको रोज सुबह इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

'ओम नमः शिवाय'

यह मंत्र भी भगवान शिव को समर्पित एक सरल लेकिन प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है- 'मैं भगवान शिव और उनकी शक्ति को नमन करता हूं।' प्रतिदिन सुबह इस मंत्र का जाप (Mantra Jaap) करने से साधक को भय, तनाव और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं।

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'

यह मंत्र बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसके लिए प्रतिदिन सूर्योदय के समय अपने दोनों हाथों को देखकर इस मंत्र का जाप (Mantra Jaap) करें और फिर अपने हाथों को अपने पूरे चेहरे पर घुमाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी के साथ-साथ ब्रह्मा और सरस्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। जिससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें - Nimbu Ke Totke: जानें ज्योतिषीयं उपाय और अद्भुत बदलाव

Author: Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Kartik Sharma, with 8 years’ experience in Vedic chanting, curates authentic Aartis, Chalisas, and Mantras, offering devotees accurate lyrics, meanings, and spiritual depth for devotional practice.