Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहने तक हर पहलू का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वास्तु में पूजा-पाठ के नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में वास्तु के अनुसार काम किया जाता है, उस घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है और देवी लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु दोष के कारण घर में हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वास्तु पिरामिड (Vastu Tips) घर से खतरों और बुरी नजर को दूर रखने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि यदि यह पिरामिड क्रिस्टल या किसी अन्य धातु का बना हो तो इसका आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही घर के सभी सदस्यों के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने से धन की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में देवी लक्ष्मी का भी वास होता है। इसके अलावा इससे परिवार में सकारात्मकता भी फैलती है।
वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार घर में श्रीफल रखना बहुत शुभ होता है। इसे रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास भी बना रहता है।
श्री यंत्र को घर में रखने से सौभाग्य और प्रसिद्धि मिलती है। शास्त्रों में श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना गया है। इसलिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न (Vastu Tips) करने के लिए मंदिर में श्रीयंत्र स्थापित करना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे ईशान कोण में स्थापित करें।
यह भी पढ़ें - Nirjala Ekadashi 2024: कब है निर्जला एकादशी? भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग
Shilpa Menon, with 9+ years’ experience, combines numerology and business coaching to help entrepreneurs launch, align, and grow ventures with strategies that drive both prosperity and confidence.