June 14, 2024 Blog

Nirjala Ekadashi 2024: कब है निर्जला एकादशी? भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

BY : STARZSPEAK

Bhog for Lord Vishnu: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं। हर माह आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन सही विधि से पूजा करने से सभी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

हर माह की एकादशी तिथि (Nirjala Ekadashi 2024) का अलग-अलग महत्व होता है। हालाँकि, इनमें से ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी को बहुत खास माना जाता है। यह महीना अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है, ऐसे में निर्जला व्रत रखना बहुत मुश्किल होता है।

इस व्रत को करने से भगवान की कृपा बनी रहती है। आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सभी एकादशियों के व्रत में निर्जला एकादशी का व्रत सबसे खास माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु को प्रिय चीजें अर्पित करने से जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही तरक्की के भी योग बन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन भोगों के बारे में। 

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत में भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी 

Nirjala Ekadashi 2024
कब है निर्जला एकादशी व्रत

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (Nirjala Ekadashi 2024) 17 जून को सुबह 4:43 बजे शुरू हो रही है। इसका समापन 18 जून को सुबह 06:24 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा.

इन चीजों का लगाएं भोग
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं बहुत प्रिय हैं। ऐसे में आप निर्जला एकादशी के दिन उन्हें केले का भोग अवश्य लगाएं। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
  • एकादशी (Nirjala Ekadashi 2024) के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करना चाहिए। यह भगवान विष्णु के पसंदीदा प्रसाद में शामिल है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से घर में कभी भी धन-समृद्धि की कमी नहीं होती है।
  • किसी भी व्रत में पंजीरी का विशेष महत्व होता है। यह प्रसाद के रूप में बहुत शुभ होता है। निर्जला एकादशी पर आपको भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग अवश्य लगाना चाहिए। यह उन्हें बहुत प्रिय है. इससे सभी अशुभ ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • इस दौरान (Nirjala Ekadashi 2024) भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को मखाने की खीर बहुत पसंद है. इसे चढ़ाने से उनकी असीम कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Indore Shani Temple: इस मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे भगवान शनि! 16 शृंगार के बाद होती है पूजा