April 25, 2024 Blog

Vaishakh Month 2024: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है वैशाख का महीना

BY : STARZSPEAK

वैशाख का महीना शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें इस वैशाख माह (Vaishakh Month 2024) में जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Vaishakh Month 2024 Date: वैशाख माह को हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना माना जाता है। इसे भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना बताया गया है। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख का महीना किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।

कब तक रहेगा वैशाख का महीना

इस बार वैशाख मास की शुरुआत 24 अप्रैल 2024, बुधवार से हो गई है। यह 23 मई 2024, गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। मान्यता है कि इस माह में तिल, सत्तू, आम, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस माह (Vaishakh Month 2024) में भगवान श्रीहरि के मंत्रों का जाप भी विशेष लाभकारी माना जाता है।

मेष राशि
माना जा रहा है कि वैशाख में मेष राशि के जातकों को जीवन में जबरदस्त लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकता है। साथ ही आप कोई नया वाहन या घर आदि भी खरीद सकते हैं। आपको अपने परिवार से भी पूरा सहयोग मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें - Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मिल सकता है अशुभ परिणाम

Vaishakh Month 2024
मिथुन राशि

मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए वैशाख का महीना (Vaishakh Month 2024) विशेष लाभकारी रहने वाला है। उन्हें प्रमोशन आदि मिल सकता है। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। इस माह आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी वैशाख का महीना अच्छा रहने वाला है। इस माह आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए इस महीने धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए वैशाख का महीना (Vaishakh Month 2024) भी अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मीन राशि

जो लोग विदेश जाने या वहां पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनका सपना इस महीने पूरा हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोग इस महीने अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आज इस माह आप कर्ज से भी मुक्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Lord Ganesh: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-शांति आए तो ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा