February 27, 2024 Blog

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से बढ़ेगा अपार धन-दौलत

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। इस साल दिवाली 8 मार्च को मनाई जाएगी. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल के लोटे से भगवान महादेव का जलाभिषेक करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

Mahashivratri 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. महाशिवरात्रि के दिन पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंगों में भगवान भोलेनाथ विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव पूजा का कई गुना अधिक फल मिलता है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजें घर ले आने पर हर समस्या का निवारण होता है.

यह भी पढ़ें - Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ परिणाम

mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले त्रयोदशी तिथि (Mahashivratri 2024) पर केवल एक समय ही भोजन करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद पूरे दिन व्रत का संकल्प लें। संकल्प के दौरान अपने संकल्प को मन में दोहराएं और भगवान शिव से व्रत निर्विघ्न पूरा करने का आशीर्वाद मांगें।

महाशिवरात्रि की रात में क्या करें?
  • शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.
  • शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं.
  • शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं.
  • पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व “ॐ नम: शिवाय “मंत्र का जप करें .
महाशिवरात्रि के दिन घर लाए ये चीजें
  • पारद शिवलिंग: महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर लाएं, इससे वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से राहत मिलती है। पारद का शिवलिंग शिव पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
  • रुद्राक्ष: रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना जाता है, जिस घर में रुद्राक्ष होता है उस घर पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के दिन रुद्राक्ष घर ले आएं। रुद्राक्ष साधक के हर रोग, दोष और दुःख को दूर कर देता है।
  • तांबे का कलश: महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदकर घर लाएं, इससे परिवार में मधुरता आती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान महादेव का जलाभिषेक तांबे के लोटे से ही शिवलिंग पर करना चाहिए।
  • शिव परिवार की तस्वीर: महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर घर लाएं। ध्यान रखें कि उस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ, माता गौरी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और उनके सबसे प्रिय गण नंदी और वासुकी हों। धार्मिक मान्यता है कि घर में भगवान शिव (Mahashivratri 2024) का परिवार रहने से उनकी कृपा आपके परिवार पर बनी रहेगी।
  • वाहन और चांदी: लोग महाशिवरात्रि को शुभ मुहूर्त भी मानते हैं। महाशिवरात्रि के दिन वाहन और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इससे घर में खुशियां आती हैं।

यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानें तारीख, महत्व और सरल पूजा विधि
Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.