मनी प्लांट अधिकतर घरों में पाया जाता है। कई लोग अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह पौधा लगाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे (Money Plant) को घर में लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने की सोच रहे हैं तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे को सही दिशा में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
अगर आप जीवन में धन की कमी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन दूध और पानी मिलाकर मनी प्लांट पर चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस पौधे (Money Plant) की जड़ में धागा बांधने से धन की कमी से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर और ऑफिस के लिए बेहद कारगर हैं ये वास्तु टिप्स, इन्हें करने से मिलेगा चमत्कारी लाभ
Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.