November 8, 2023 Blog

Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा सामग्री और मंत्र, इसके बिना नहीं होगी उन्नति

BY : STARZSPEAK

Diwali 2023: इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर, रविवार को है। उस दिन शाम के समय देवी लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की पूजा की जाएगी। कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली की पूजा करने से धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि मिलेगी।" और अन्य धन्य गुणों में वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी धन और समृद्धि प्रदान करती हैं, भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी कार्य शुभ हो जाते हैं और धन स्थायी हो जाता है, जबकि भगवान कुबेर की पूजा करने से धन सुरक्षित रहता है। आइए StarzSpeak के ज्योतिषी से जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे प्रसन्न करें? दिवाली पूजा की सामग्री क्या है? दिवाली पूजा का मंत्र और शुभ समय क्या है?

दिवाली 2023 पूजा मुहूर्त / Diwali 2023
12 नंवबर को दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है, जबकि निशिता पूजा मुहूर्त रात 11:39 बजे से देर रात 12:32 बजे तक है.

diwali 2023
दिवाली पूजा की सामग्री लिस्ट / Diwali 2023
  1. कमल पर विराजमान माता लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर की मूर्ति
  2. अक्षत्, लाल फूल, कमल और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन
  3. पान का पत्ता, सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां
  4. धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा
  5. शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य
  6. कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती
  7. एक नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया
  8. साफ आटा, आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते
  9. लौंग, इलायची, दूर्वा आदि.
दिवाली पूजा के मंत्र / Diwali 2023

लक्ष्मी मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥

गणेश मंत्र

गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।

उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।

कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे करें प्रसन्न?

दिवाली पर पूजा के समय देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनका पसंदीदा भोजन अर्पित करें। मां लक्ष्मी को दूध से बनी खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। धनपति कुबेर को साबुत धनिया अर्पित करें। दिवाली पर ऐसा करने से लक्ष्मी, गणेश और कुबेर प्रसन्न होंगे। आपके धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें - Diwali 2023: इस बार पूजा के 3 शुभ मुहूर्त, सिंह लग्न में मां लक्ष्मी की करें आराधना, बदल जाएगी जिंदगी