September 18, 2023 Blog

Hartalika Teej 2023: सबसे कठिन माना जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

BY : STARZSPEAK

Hartalika Teej Vrat Vidhi: आज यानी 18 सितंबर 2023 को शादीशुदा महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं. कुछ स्थानों पर अविवाहित लड़कियाँ भी सुयोग्य वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह त्यौहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है, क्योंकि यह निर्जला व्रत है। हरतालिका तीज व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए शास्त्रों में हरतालिका तीज व्रत को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस व्रत के दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइये इसके बारे में जानें...

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी, जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

Hartalika Teej

अन्न-जल के ग्रहण से बचें  

हरतालिका तीज - Hartalika Teej का व्रत निर्जला होता है। इस दिन जल भी नहीं पिया जाता। साथ ही यह व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद खोला जाता है। ऐसे में इस दिन भूलकर भी अन्न और जल का सेवन नहीं करना चाहिए।

दिन में सोने बचें

हरतालिका तीज व्रत के दौरान दिन में सोने से बचें। इस दिन पूरी रात जागकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई - Hartalika Teej व्रत के दौरान सो जाता है तो उसे व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है।

क्रोध करने से बचें

हरतालिका तीज का व्रत रखते समय महिलाओं को अपने क्रोध और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दिन क्रोध करने से व्रत टूट जाता है और उसका फल नहीं मिलता है।

बीच में न छोड़ें व्रत

अगर आप हरितालिका तीज - Hartalika Teej का व्रत शुरू कर रहे हैं तो व्रत को बीच में न छोड़ें। इस व्रत को हर साल पूरे विधि-विधान से करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - छठ पूजा 2023 Chhath Puja 2023: पूजा विधि, तिथि और समय