September 15, 2023 Blog

Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो शुक्रवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय

BY : STARZSPEAK

Shukrawar Ke Upay: ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति मां जगदंबा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सनातन ग्रंथों में निहित है कि प्राचीन काल में समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी। धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। Shukrawar Ke Upay - उपायों को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उपाय...

यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

Shukrawar Ke Upay

शुक्रवार के उपाय / Shukrawar Ke Upay
  • ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति मां जगदंबा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। साथ ही देवी लक्ष्मी को गुलाब और कमल के फूल भी चढ़ाएं। इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • धन की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार के दिन नजदीकी लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को एक नारियल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करें और लाल वस्त्र पहनें। इसके बाद माता लक्ष्मी और जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं।
  • आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा समाप्त होने के बाद अपने पर्स में एक तेज पत्ता रखें। इस समय धन की देवी को प्रणाम करें और धन, समृद्धि, आय और सौभाग्य में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।
  • कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन गंगा जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से अशुभ गृहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही महादेव की कृपा से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें - Diwali 2023 Date: किस दिन है दिवाली? यहां जानें 5 दिन के दीपोत्सव पर्व की महत्वपूर्ण तिथियां