Dahi Handi 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का यह त्योहार 6 सितंबर 2023 को पड़ रहा है। दही हांडी उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस त्यौहार के अवसर पर लोग दही से भरे मिट्टी के बर्तनों को रस्सी पर लटकाते हैं। इसके अलावा, गोविंदा समूह एक पिरामिड बनाते हैं और ऊंचे स्थान पर लटकी हुई हांडी को तोड़ते हैं। दही हांडी - Dahi Handi मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में मनाया जाता है, लेकिन अब यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब है दही हांडी उत्सव और क्या है इसका महत्व...
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 को है। कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी - Dahi Handi उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 7 सितंबर 2023 को दही हांडी उत्सव मनेगा।

ऊंचाई पर लटकी माखन की मटकियों तक पहुंचने के लिए कन्हैया अपनाओं सखाओं के साथ मिलकर एक पिरामिड बनाते और उसपर चढ़ते हुए मटकी से माखन चुरा लेते थे। यहीं से दही हांडी - Dahi Handi उत्सव की शुरुआत हुई और कृष्ण की माखन चोरी की इस लीला को दही हांडी उत्सव के तौर पर मनाया जाने लगा।
इस त्यौहार में एक मटकी को विशेष ऊंचाई पर लटकाया जाता है। युवाओं के समूह मिलकर एक पिरामिड बनाते हैं और एक लड़का अपने साथियों के साथ बर्तन के ऊपर चढ़कर बर्तन तक पहुंचता है और फिर उसे तोड़ देता है। मटके तक पहुंचने वाले लड़के को गोविंदा कहा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को दही हांडी - Dahi Handi के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें - Janmashtami : जन्माष्टमी, कुंजबिहारी की आरती
Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.