July 10, 2019 Blog

आत्मविश्वास में कमी को दूर करता है राहू का यह रत्न गोमेद

BY : STARZSPEAK


गोमेद राहू के प्रबल प्रभाव को ख़त्म करने के लिए विशेष रत्न है| इस रत्न का अंग्रेजी नाम हैसोनाइट (hessonite) है| ज्योतिष के अनुसार यह रत्न कुंडली पर लगे राहू के प्रकोप और दोष को आसानी से ख़त्म कर सकता है| इतना ही नहीं यह रत्न और भी कई फायदे देता है| अगर आप   इसे धारण करते हैं तोइससे आपको और भी कई फायदे देखने को मिलेंगे| आइये इसे धारण करने से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं|

आत्मविश्वास बढ़ाता है

राहू के इस रत्न को धारण करने से आपके आत्मविश्वास में आई कमी दूर हो जाती है| इसे धारण करने के बाद आपके शरीर को सकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है जो धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती है| इससे आप मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होते हैं औरकिसी भी काम के लिए आप सकारात्मक रूप से सोचते हैं|

कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाता है

राहू का गोमेद रत्न आपके कुंडली में कालसर्प दोष को दूर करता है| यह दोष तब लगता है जब आप सर्प की हत्या करते हैं| यह दोष आपके स्वास्थ्यको भी प्रभावित करता है| इसलिए अगर आप इस दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको राहू गोमेद रत्न को जरूर धारण करना चाहिए|

आत्म शांति प्रदान करता है

अगर आपका मन हमेशा भटकता रहता है और आपको अकसर बुरे ख़याल आते हैं तो यह रत्न आपके लिए प्रभावशाली होगा| इसे धारण करने केबाद आपका भटकता मन स्थिर हो जाएगा| इतना ही नहीं अगर राहू दोष की वजह से आपके कंसंट्रेशन पॉवर में कोई समस्या है तो भी इस रत्न कोधारण करने के बाद आपको फायदा मिलेगा|

इस रत्न को धारण करने के बाद आप तुरंत ही सही निर्णय ले सकेंगे|

स्वास्थ्य रक्षा के लिए

राहू के किसी दोष या प्रकोप की वजह से अगर आपके स्वास्थ्य में किसी भी तरह की खराबी आ रही है तो आपको तुरंत ही इस रत्न को धारण करलेना चाहिए| इस रत्न को धारण करने से राहू का प्रकोप आपकी कुंडली से हट जाता है और आपको कुछ ही दिनों के भीतर अपने स्वास्थ्य मेंबढ़ोतरी देखने को मिलती है|

राहू प्रकोप के चलते होने वाले कई तरह के रोग से मुक्ति दिलाने के लिए भी गोमेद रत्न को धारण किया जाता है|

सुख प्राप्ति के लिए

कई कारण होते हैं जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि की कमी आ जाती है| अगर आपके कुंडली में सुख-वैभव न होने की वजह राहू की बुरी नजर हैतो गोमेद रत्न धारण कर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं| इस रत्न को धारण करने के बाद आपके सुख और वैभव के सभी मार्ग हमेशा केलिए खुल जाएंगे|

रिश्ते बनाता है

राहू की कुदृष्टि की वजह से अगर आपके सम्बन्ध में कोई समस्या आ रही है तो गोमेद रत्न धारण करना आपके लिए शुभ होगा और आपके रिश्तेकी सभी अनबन दूर होगी|

बुरी नजर से रक्षा करता है

कल युग में किसी के सुख को देखकर किसी भी प्रसन्नता नहीं मिलती है और वह बुरी शक्तियों का सहारा लेकर आपकी इस ख़ुशी को बर्बाद करनाचाहता है| अगर आप गोमेद रत्न धारण कर लेंगे तो बुरी नजर आपको जरा सा भी नहीं छू सकेगी| 


Read More- बुरी नजर  से मुक्ति पाएRead more- अगर आप भी करेंगे यह उपाय तो नहीं पड़ेगी आप पर राहू की नज़र