August 13, 2024 Blog

Varalakshmi Vrat: इन चीजों से घर में आएगी सुख-समृद्धि

BY : STARZSPEAK

सावन का आखिरी शुक्रवार देवी वरलक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार देवी वरलक्ष्मी को वरदान देने वाली माना जाता है। ऐसे में आप इस खास दिन पर कुछ खास चीजें घर ला सकते हैं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.

Varalakshmi: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस वर्ष वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा और व्रत करके भक्त सुख, शांति, धन और समृद्धि प्राप्त कर सकता है। 

यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: भाई की उन्नति के लिए 5 खास उपाय 

varlakshmi

वरलक्ष्मी व्रत का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi) करने से साधक को अष्टलक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह दिन धन और समृद्धि की देवी की पूजा करने के लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक माना जाता है। अगर इस व्रत को विधि-विधान से किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन से दुख और दरिद्रता दूर रहती है। इस दिन देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

घर लाएं मां ये चीजें

वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर में एक आंख वाला नारियल (जिसमें तीन की जगह सिर्फ एक आंख दिखाई दे) जरूर लाना चाहिए। इससे साधक पर मां लक्ष्मी (Varalakshmi) की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आप दक्षिणावर्ती शंख भी घर ला सकते हैं, जो मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय माना जाता है।

पूजा के बाद करें ये काम

वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi) के दिन आप पीली कौड़ियां भी घर ला सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के बाद 11 कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर उत्तर दिशा में रखें। इससे साधक को शीघ्र ही धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीयंत्र बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi) के दिन सुबह शुभ समय पर अपने घर में स्थापित करें और रात के समय घी का दीपक जलाकर ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। 

यह भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2024: जानें सही तारीख, पूजा का शुभ समय और महत्व