August 12, 2024 Blog

Hartalika Teej: जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत करने के 5 उपाय

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

Hartalika Teej: हरियाली तीज, मंगला गौरी और करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इन व्रतों को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ये व्रत पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए भी रखे जाते हैं। लेकिन इनमें से हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।  यह व्रत पति के स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है।

हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत रखने से संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अपने मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। 

यह भी पढ़ें - Putrada Ekadashi 2024: सरल विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा 

Hartalika Teej

इस साल हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर 2024 को मनाया जा रहा है. इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं. ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में.

खीर का भोग

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के शुभ दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। फिर माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं. इसके बाद इस भोग को प्रसाद के रूप में अपने पति को भी खिलाएं। ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होता है।

बिछिया का दान

इस दिन पांच बुजुर्ग विवाहित महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

अनाज का दान

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

करें ये काम

इस दौरान लाल चुनरी में सुपारी, फूल और सिक्का बांधकर माता पार्वती को अर्पित करें। इस दौरान ऊँ गौरी शंकराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

बेल पत्रों की माला 

हरतालिका तीज(Hartalika Teej) के शुभ दिन पर जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग और मां गौरी को अर्पित करें। इस दौरान गाय को चारा भी खिलाएं। माना जाता है कि इससे विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दौरान महादेव को बेल के पत्तों की माला और केले के फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2024: जानें सही तारीख, पूजा का शुभ समय और महत्व 

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.