August 8, 2024 Blog

Vinayak Chaturthi 2024: राशि अनुसार बप्पा को अर्पित करें ये चीजें

BY : STARZSPEAK

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान गणेश को समर्पित है। इस शुभ दिन पर जो लोग श्रद्धापूर्वक व्रत रखते हैं और पवित्रता के साथ पूजा के सभी नियमों का पालन करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार विनायक चतुर्थी 08 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है.

Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है, जो ज्ञान, समृद्धि प्रदान करते हैं और अपने भक्तों को बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से विभिन्न कार्यों में सफलता मिलती है।

vinayak chaturthi 2024

इस बार विनायक चतुर्थी 08 अगस्त 2024 यानी आज मनाई जा रही है। वहीं, अगर इस शुभ दिन पर बप्पा को कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियां आसानी से दूर हो सकती हैं।

भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें
  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को पीले फूल चढ़ाने चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन (Vinayak Chaturthi) पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर बप्पा को केला का भोग लगाना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi ) पर भगवान गणेश को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गंगाजल अर्पित करना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को चढ़ाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) पर श्री गणेश को नीले फूल और शमी पत्र अर्पित करना चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल अर्पित करना चाहिए। 
यह भी पढ़ें - Vinayak Chaturthi 2024: गणेश जी की भोग थाली से पूरी होंगी मुरादें