August 5, 2024 Blog

Sun Transit: इस विधि से दें सूर्य देव को अर्घ्य, दिनों-दिन धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

BY : Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Table of Content

Sun Transit: सूर्य पूरे वर्ष एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इस बार वह 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर भगवान सूर्य की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा रहता है।

सिंह संक्रांति का दिन बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यही वह समय होता है जब सूर्य देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में यह संक्रांति उन लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है जिनकी कुंडली में सूर्य सिंह राशि (Sun Transit In Leo 2024) में है। 

यह भी पढ़ें - Vinayak Chaturthi 2024: गणेश जी की भोग थाली से पूरी होंगी मुरादें 

sun transit

वहीं इस शुभ समय पर भगवान सूर्य की पूजा करना भी विशेष माना जाता है, जो लोग भगवान सूर्य की कृपा पाना चाहते हैं उन्हें इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य भी देना चाहिए।

सिंह संक्रांति पर ऐसे चढ़ाएं सूर्य देव को जल
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • गंगाजल न हो तो स्नान के पानी में तुलसी की मंजरी भी डाल सकते हैं।
  • साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें और फिर उसमें रोली, अक्षत, गुड़ और लाल फूल मिलाएं।
  • नंगे पैर सूर्य देव को भाव के साथ अर्घ्य चढ़ाएं।
  • वहीं, खड़े होकर सूर्य देव (Sun Transit) के नामों का जाप करें।
  • इसके साथ ही 11 बार सूर्य नमोस्तु श्लोक का जाप करें।
  • सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय ''ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:'' आदि वैदिक मंत्रों का जाप करें।
  • तामसिक चीजों से परहेज करें और पैरों में अर्घ्य का पानी न पड़ने दें।
करें ये उपाय

सिंह संक्रांति का व्रत रखें और पूरी श्रद्धा से सूर्य देव (Sun Transit) की पूजा करें। इसके बाद गुड़, लाल फूल, तांबा, गेहूं आदि सामग्री का दान करें। फिर जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं। ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होंगे। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी.

पूजा मंत्र
  • ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय
यह भी पढ़ें - Pitra Dosh: पितृ दोष से न हों परेशान, इन उपाय से मिलेगी मुक्ति
Author: Dr. Arjun Shukla – Professional Tarot Reader

Dr. Arjun Shukla, a tarot expert with 10+ years’ experience, offers intuitive guidance through tarot symbolism, helping individuals find clarity, direction, and confidence in life’s challenges.