July 5, 2024 Blog

Gupt Navratri 2024: विवाह में बाधाएं? आषाढ़ नवरात्र पर करें हल्दी उपाय

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान कठोर व्रत रखने वाले भक्तों की मां दुर्गा सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार से शुरू होगी.

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के भक्त 10 महाविद्याओं की विधि-विधान से पूजा करते हैं। जल्द ही आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाली है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दौरान कठोर व्रत रखते हैं, उन्हें जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को अनंत फल की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: आजमाएं ये उपाय, जीवन में खुशियाँ आएँगी 

gupt navratri

इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार से शुरू होगी तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपायों के बारे में, जिन्हें करने से विवाह से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्र ?

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार से शुरू होगी. वहीं इसका समापन 15 जुलाई 2024 दिन सोमवार को होगा. इसके साथ ही 6 तारीख को कलश स्थापना करना अच्छा रहेगा. जुलाई प्रातः 05:11 से प्रातः 07:26 तक.

जल्द विवाह के लिए करें ये 2 उपाय

  • स्नान के पानी में मिलाएं हल्दी

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है तो आपको आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2024) के पूरे नौ दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही देवी से मनचाहे वर की प्रार्थना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी।

  • हल्दी का तिलक लगाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग जल्द शादी करना चाहते हैं उन्हें आषाढ़ नवरात्रि के दौरान अपने माथे और नाभि पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही मनचाहा वर भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2024: कांवड़ियों के लिए नियम, तभी सफल होती है यात्रा 

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.