July 3, 2024 Blog

Ashadha Gupt Navratri 2024: आजमाएं ये उपाय, जीवन में खुशियाँ आएँगी

BY : STARZSPEAK

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में खुशियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि के गुप्त उपायों का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के दौरान इन उपायों से साधक को सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Ashadha Gupt Navratri 2024 Niyam: सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसके अलावा दुखों को दूर करने के लिए भी व्रत रखा जाता है। हर साल 4 बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है, जिनमें से 2 प्रकट नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं। चैत्र और आश्विन माह में नवरात्रि आती है। वहीं गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में आती हैं। 

gupt navratri
गुप्त नवरात्र के उपाय (Gupt Navratri Ke Upay)
  • अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है तो गुप्त नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गा को फूल और सिन्दूर चढ़ाएं। साथ ही शीघ्र विवाह की भी कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के दौरान काले कपड़े में फिटकरी बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह काम करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
  • नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और फलों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आपको नवरात्रि के दौरान माता रानी की तस्वीर घर लानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों पर माता रानी की कृपा सदैव बनी रहती है और धन में वृद्धि होती है।
कब से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र 2024 (Gupt Navratri 2024 Start Date and Date)

पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 06 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 07 जुलाई को सुबह 04:26 बजे होगा. ऐसे में इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 06 जुलाई से 15 जुलाई तक है. 

यह भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2024: कांवड़ियों के लिए नियम, तभी सफल होती है यात्रा