April 29, 2024 Blog

Vastu Tips: किसी से उधार न मांगे ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

BY : STARZSPEAK

कई लोगों को दूसरों से चीजें उधार लेकर इस्तेमाल करने की आदत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी ये आदत आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें भूलकर भी दूसरों से नहीं मांगना चाहिए, अन्यथा ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है।

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी दूसरों से चीजें उधार नहीं लेनी चाहिए और न ही दूसरों से मांगकर उसका उपयोग करना चाहिए। अन्यथा आपको बुरे समय का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वे कौन सी चीजें हैं।

यह भी पढ़ें - Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मिल सकता है अशुभ परिणाम

vastu tips
शुरू हो जाता है बुरा वक्त

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में माना जाता है कि कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति से घड़ी नहीं मांगनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में परेशानियां भी बढ़ती हैं। ऐसा करना आपके जीवन में दुर्भाग्य को आमंत्रित कर सकता है।

ठीक नहीं है ये आदत

कुछ लोगों को दूसरों से कपड़े उधार लेकर पहनने की आदत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में इस आदत को बिल्कुल भी सही नहीं माना गया। माना जाता है कि ऐसा करने से न सिर्फ कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि रिश्ते भी खराब होने का डर रहता है।

कभी न मांगे ये चीजें

कई लोग दूसरों से कलम या पेन आदि उधार लेकर उसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इसके साथ ही किसी से उधार लेकर नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पर कर्ज की समस्या बढ़ सकती है।

न करें ये गलती
किसी दूसरे का दिया हुआ उपहार कभी भी किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। ऐसा करना वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। जिस चीज को आप अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं, उसे किसी और को देने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Maa Laxmi Chalisa: लक्ष्मी जी की पूजा करते समय करें इस चालीसा का पाठ, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य