March 20, 2024 Blog

Chandra Grahan 2024: होली पर ग्रहण के साथ बालारिष्ट दोष पैदा करेगा परेशानियां, इन राशियों को आर्थिक नुकसान के योग

BY : Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Table of Content

Chandra Grahan 2024: इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि और होली पर चंद्र ग्रहण के कारण ग्रहों की ऐसी स्थिति होने से कुछ राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन पांच राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है...

होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन 12 राशियों के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव जरूर पड़ेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लग रहा है. वहीं राहु और सूर्य भी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय (Chandra Grahan 2024) छाया ग्रह राहु और सूर्य मीन राशि में स्थित हैं। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से 'ग्रहण योग' भी बन रहा है। इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में केतु के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बालारिष्ट दोष बन रहा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि और होली पर चंद्र ग्रहण के कारण ग्रहों की ऐसी स्थिति होने से कुछ राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - Hanuman Ji ki Puja: हनुमान जी को सिन्दूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए मंगलवार के दिन चोला चढ़ाने का सही तरीका

chandra grahan 2024
होली पर चंद्र ग्रहण के साथ अशुभ योग

इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है. भारतीय समय के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे खत्म होगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 38 मिनट होगी. इस बार होली पर चंद्र ग्रहण के साथ कई अशुभ योग बन रहे हैं. मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण (Chandra Grahan 2024) योग बन रहा है। वहीं होली से ठीक पहले शनि उदय हो गए हैं और अपनी उग्र स्थिति में हैं. इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि और मंगल का भी खतरनाक संयोग बन रहा है। चंद्रमा और केतु मिलकर बालारिष्ट दोष का निर्माण कर रहे हैं। इन सभी अशुभ योगों के बीच होली का त्योहार मनाया जाएगा.

इन 5 राशि वालों के धन हानि का योग / Chandra Grahan 2024
  • मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाला समय परेशानियों भरा रहेगा। आपको अपने करियर में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। होली के बाद आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अपने करियर में कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त करेंगे। आप दोबारा किसी पुरानी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
  • वृषभ राशि वालों को नौकरी में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने काम के लिए सम्मान नहीं मिलेगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला आपको बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।
  • कन्या राशि वालों के लिए होली पर बन रहा ग्रहण योग बेहद अशुभ संकेत दे रहा है। कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में काफी तनाव का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों के कारण परिवार के सदस्यों के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। साथ ही करीबी रिश्तों में तनाव बढ़ेगा।
  • कुंभ राशि के जातकों को होली के त्योहार के बाद जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपके जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। वाणी दोष के कारण लोगों से आपके संबंध खराब होंगे। आपको व्यापार में भारी धन हानि होगी।
  • होली पर लगने वाले ग्रहण के कारण मीन राशि के लोगों को अपने करियर में बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपकी संतान को पढ़ाई और करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पुरानी बीमारियां दोबारा उभर सकती हैं। आपके बिजनेस में बुरा दौर शुरू हो जाएगा। काफी मेहनत और निवेश के बाद भी आपको उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Delhi to Ayodhya: दिल्ली से अयोध्या राम मंदिर जाने का प्लान, जानें सभी टिकट और लेकर टाइमिंग तक
Author: Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.