December 13, 2023 Blog

New Year 2024: नया साल शुरू होने से पहले कर लें खास काम, साल 2024 में होगी खूब तरक्की

BY : Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Table of Content

नया साल शुरू होने से पहले आपको (Happy New Year 2024) अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

Happy New Year 2024: साल 2024 जल्द ही शुरू होने वाला है. हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उसके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। नए साल में लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो तो नया साल शुरू होने से पहले कुछ खास काम कर लें। नया साल शुरू होने से पहले आप अपने जीवन में कुछ बदलाव करके अपने नए साल को खुशहाल बना सकते हैं। जानिए साल 2023 शुरू होने से पहले आपको अपने जीवन में क्या बदलाव करने चाहिए।

happy new year 2024

नया साल शुरु होने से पहले कर लें ये काम

  • नया साल आने से पहले अपने घर या दुकान से अनावश्यक कबाड़, टूटी मूर्तियां, बंद घड़ी, टूटा कंप्यूटर या टूटा हुआ शीशा जैसी चीजें हटा दें। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में रखने से तरक्की रुक जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। यह हर कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए नया साल (Happy New Year 2024) शुरू होने से पहले इन चीजों को अपने घर से हटा दें.
  • नए साल के पहले दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे जीवन में खुशहाली आती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो साल शुरू होने से एक दिन पहले दुकान के मुख्य द्वार पर यमकिलक यंत्र स्थापित करें। इससे कार्यस्थल पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और जीवन में तरक्की मिलती है।
  • लोग दिवाली के दिन ही घर और दुकान में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं, लेकिन आप अपने नए साल की शुरुआत में भी घर में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। इससे नए साल (Happy New Year 2024) की शुरुआत बेहद शुभ हो जाती है. नए साल पर लक्ष्मी और गणेश की एक साथ तस्वीर लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • अगर आपके घर में टेबल, सोफा या कुर्सी जैसा कोई टूटा हुआ फर्नीचर है तो नए साल से पहले उसे घर से बाहर कर दें। माना जाता है कि खराब फर्नीचर घर में दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा लाता है। घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में होना चाहिए।
  • साल की शुरुआत से पहले (Happy New Year 2024) ही अपने घर में पिरामिड स्थापित करें। ऐसा माना जाता है कि घर या दुकान में पिरामिड रखने से सकारात्मकता आती है और व्यापार में भी फायदा होता है। ऐसा माना जाता है कि पिरामिड का प्रभाव आसपास की चीजों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
यह भी पढ़ें - Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी के बीच रिश्ते होंगे मधुर
Author: Dr. Rahul Nair – Education Counselor & Spiritual Teacher

Dr. Rahul Nair, with 15+ years in student counseling, integrates psychology and spirituality to guide learners toward aligned educational paths, personal growth, and meaningful success in life.