Vastu Tips: कपूर में मिलाकर जलाएं ये 3 चीजें, दोषों से मिलेगी मुक्ति, धन भी आएगा खूब
BY : Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor
Table of Content
Vastu tips for Camphor: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही इससे दोषों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है। हालाँकि, ये लाभ तभी मिल सकते हैं जब आप पूजा के दौरान कुछ खास उपाय करेंगे। दरअसल, घर में पूजा स्थल पर रखी हर वस्तु का अपना विशेष महत्व होता है, जिसमें कपूर भी शामिल है। वैसे तो पूजा के दौरान कपूर (Kapoor ke upay) तो सभी जलाते हैं, लेकिन कपूर के साथ इन चीजों को जलाने से जीवन की सभी बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अब सवाल है कि कपूर में किन चीजों को मिलाकर जलाना चाहिए? जीवन में किस तरह का होगा लाभ? इन सवालों के बारे में बता रहे हैं StarzSpeak के ज्योतिषाचार्य से -
पूजा के दौरान कपूर में किन चीजों को मिलाकर जलाना चाहिए
पूजा के समय कपूर में घी मिलाकर अवश्य जलाएं। इन दोनों तत्वों को मिलाकर प्रतिदिन भगवान की आरती करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर (Kapoor Ke Totke) को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए इसे रोजाना अपनी पूजा में शामिल करना चाहिए। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय कपूर को पूरी तरह से घी में डुबा लें।
लौंग के साथ कपूर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लौंग और कपूर को एक साथ मिलाकर जलाने से घर की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि कपूर और लौंग को एक साथ जलाने के बाद (Kapoor Ke Upay) इसे पूरे घर में घुमाएं। इस उपाय को लगातार 5 दिनों तक करें, जल्द ही आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।
कपूर के साथ चमेली का तेल: चमेली के तेल में कपूर (Kapoor Ke Totke) मिलाकर जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को लगातार 11 दिनों तक करें। इसके प्रयोग से घर की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। साथ ही आपका जीवन सुखमय (Vastu Tips) हो जाएगा.
Author: Raghav Kapoor – Vastu Consultant & Architectural Advisor
Raghav Kapoor, with 10+ years of expertise, blends traditional Vastu Shastra and modern architecture to create harmonious living and working spaces that enhance prosperity, balance, and overall well-being.