December 1, 2023 Blog

Laxmi Mantras: मां लक्ष्मी के मंत्रों का लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

BY : Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Table of Content

Laxmi Mantras: शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस पूजा को करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और व्रत करने वालों को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। जो व्यक्ति इस व्रत के दौरान देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करता है उसे जीवन में कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं उन्हें धन की देवी की पूजा जरूर करनी चाहिए।

सनातन धर्म में देवी लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व माना गया है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। शुक्रवार का दिन देवी की आराधना के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ धन की देवी (Laxmi Mantra) की पूजा करता है उसे समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

laxmi mantra

जो भक्त माता लक्ष्मी को प्रसन्न (Laxmi Mantra) करना चाहते हैं उन्हें इस दिन विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही यहां दिए गए मंत्रों का जाप भावपूर्वक करना चाहिए।

देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र

"ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।"
 
लक्ष्मी जी का महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
 
मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र

"ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।"
 
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र
 
"या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
 
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
 
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
 
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥"
 
मंत्र जाप के अद्भुत फायदे
  • इन मंत्रों के जाप से लोगों को सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
  • जो साधक शुक्रवार की रात इन मंत्रों(Laxmi Mantra) का 108 बार जाप करते हैं, उनकी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।
  • इन मंत्रों का जाप करके लोग समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।
  • जो व्यक्ति अत्यधिक श्रद्धा के साथ इन मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
  • जिन लोगों को कोई नौकरी नहीं मिल पा रही है उन्हें मनचाही नौकरी पाने के लिए इन (Laxmi Mantra) मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।
  • देवी लक्ष्मी उन लोगों पर अपनी कृपा करती हैं, जो रोजाना उनकी पूजा करते हैं और इन मंत्रों का जाप विधिपूर्वक करते हैं।
  • जो लोग अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें संध्याकाल की रात कुशा के आसन पर बैठकर इन मंत्रों (Laxmi Mantra) का 108 बार जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Laxmi Mantra: ये हैं लक्ष्मी जी के बहुत ही प्रभावशाली मंत्र, जिसके जाप से जाप की अखंड कृपा प्राप्त होती है।

Author: Kartik Sharma – Vedic Chanting Expert & Content Curator

Kartik Sharma, with 8 years’ experience in Vedic chanting, curates authentic Aartis, Chalisas, and Mantras, offering devotees accurate lyrics, meanings, and spiritual depth for devotional practice.