November 30, 2023 Blog

Mantra for Success: बार-बार बिगड़ रहे हैं बने-बनाए काम, तो करें इन मंत्रों का जाप

BY : STARZSPEAK

Good Luck Mantra: सनातन धर्म में माना जाता है कि मंत्र जाप से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मंत्र जाप से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। मंत्रों के जाप से व्यक्ति को न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है बल्कि ये मंत्र आपके बिगड़े काम भी बना सकते हैं।

Mantra for Success: कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, जो व्यक्ति की निराशा का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आपको भी हर कदम पर हार का सामना करना पड़ रहा है तो इन मंत्रों का जाप करने से आपको लाभ मिल सकता है। आज हम आपको सफलता पाने के कुछ लाभकारी मंत्र बताने जा रहे हैं।

mantra for success
दूर होंगे सभी कष्ट

“रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:”

इस मंत्र में भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन किया गया है। ऐसे में अगर आप सुबह उठकर स्नान करने के बाद इस मंत्र (Mantra for Success) का 108 बार जाप करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस मंत्र का जाप आपको रोजाना इसी प्रकार करना है।

बनेगा हर काम

राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।

पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।

यही भगवान श्री राम का मंत्र भी है. अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले इस मंत्र (Mantra for Success) का जाप जरूर करें। इससे व्यक्ति के सभी महत्वपूर्ण काम बनने लगते हैं।

इस मंत्र से जागेगा भाग्य

ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्।।

इस मंत्र को भाग्योन्नति मंत्र कहा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। इस मंत्र (Mantra for Success) का जाप आप नियमित रूप से अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21 या 51 बार कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है और उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।


यह भी पढ़ें - Kharmas 2023: खरमास शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, वरना करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार