November 9, 2023 Blog

Diwali 2023 Bhog: दिवाली पूजन के दौरान अर्पित करें ये भोग, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

Deepawali 2023: दीपावली हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापिस लौटे थे। इस विशेष दिन पर लक्ष्मी-गणेश कुबेर देव और धनवंतरी जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए दिवाली पूजन के समय यह भोग अर्पित कर सकते हैं।

diwali 2023

Diwali Puja 2023: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या तिथि पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी का पृथ्वी लोक पर आगमन होता है। ऐसे में यदि आप लक्ष्मी पूजन के दौरान उन्हें प्रिय भोग अर्पित करते हैं तो आप उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के प्रिय भोग।

मां लक्ष्मी के प्रिय भोग / Diwali 2023 Puja

मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय मानी गई है, इसलिए दिवाली के दिन उन्हें खरी को भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पूजन के दौरान सिंघाड़ा, अनार, नारियल, पान का पत्ता, हलवा और मखाने का भोग भी लगा सकते हैं। यह भी मां लक्ष्मी जी के प्रिय भोग माने गए हैं। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद या फिर गुलाबी रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए।

गणेश जी को इन चीजों का लगाएं भोग / Diwali 2023 Puja

दिवाली पूजन में लक्ष्मी-गणेश जी की साथ में पूजा की जाती है। ऐसे में आप भगवान गणेश जी को सफेद रंग की मिठाई अर्पित कर सकते हैं। इससे साधक पर गणेश जी की कृपा बरसती है। वहीं दिवाली पर कई साधकों द्वारा हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में आप बजरंगबली जी को तुलसीदल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा सामग्री और मंत्र, इसके बिना नहीं होगी उन्नति

Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.