November 2, 2023 Blog

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन गाय को खिलाएं ये चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

BY : Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Table of Content

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा करने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है।

What To Feed Cow On Govardhan Puja: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा करने की परंपरा है। गाय के गोबर से गोवर्धन देव की मूर्ति बनाई जाती है और फिर दीपक जलाकर उनकी पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इसके यह नामा इसलिए पड़ा क्योंकि इस दिन गिवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन गाय की पूजा और गाय को भोजन कराने भी शास्त्रों में खासा महत्व माना गया है।

Govardhan Puja

ऐसे में StarzSpeak के ज्योतिषाचार्य से आइये जानते हैं कि आखिर गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन गे को कौन-कौन सी चीजें खिलाने चाहिए और क्या है इस दिन गाय को भोजन कराने का महत्व। साथ ही, यह भी जानेंगे कि गाय को इस दिन खाना खिलाने से क्या लाभ होते हैं। 

गोवर्धन पूजा पर गाय को खिलाएं रोटी

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन गाय को रोटी खिलाने का अत्यधिक महत्व है और इससे पता चलता है कि गाय को पहली रोटी क्यों दी जाती है। रोटी साफ और ताजी बनानी चाहिए. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

गोवर्धन पूजा पर गाय को खिलाएं गुड़ 

ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का महत्व सूर्य से जोड़ा गया है। गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन गाय को गुड़ खिलाने से कुंडली में सूर्य की शक्ति मजबूत होती है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके अलावा सूर्यदेव की कृपा से भाग्य भी सुधरता है।

गोवर्धन पूजा पर गाय को खिलाएं गेहूं 
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के दिन गाय को रोटी के साथ गेहूं खिलाने का भी बहुत महत्व है। इसका कारण यह है कि गाय को गेहूं खिलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन का प्रवाह बढ़ता है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर की समृद्धि बढ़ती है।

यह भी पढ़ें - Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इन चीजों से करें भाई को तिलक, जीवन में मिलेगी सफलता
Author: Neha Jain – Cultural & Festival Content Writer

Neha Jain is a festival writer with 7+ years’ experience explaining Indian rituals, traditions, and their cultural meaning, making complex customs accessible and engaging for today’s modern readers.