October 11, 2023 Blog

Vastu Tips For Office : जॉब में होगी तरक्की, ऑफिस में रखें ये चीजें

BY : STARZSPEAK

Vastu Tips For Office: कई बार आप बिना वजह झगड़ों का शिकार हो जाते हैं, जिसका कारण आपको पता भी नहीं चल पाता। ऐसे में आपको किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए ताकि आपके ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहे।

हर किसी के लिए उनका कार्यस्थल बेहद खास होता है. ऐसे में अगर आपके ऑफिस का माहौल खुशनुमा है तो आपका प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता है। लेकिन कई बार आप बिना वजह झगड़ों का शिकार हो जाते हैं, जिसका कारण आप खुद भी नहीं जान पाते। ऐसे में आपको किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि कभी-कभी वास्तु दोष के कारण हमें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार गाय को इन 3 दिन जरूर खिलाएं रोटी, दूर होंगे सारे कष्ट

Vastu Tips
कुर्सी सही जगह रखें / Vastu Tips for Office

आपको ऑफिस में अपनी कुर्सी पूर्व या उत्तर दिशा में रखनी चाहिए, ताकि आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रवाह हो सके। टेबल के चारों ओर एक छोटा सा पौधा भी लगाएं। ऐसा करने से आपकी बुद्धि सही दिशा में चलेगी।

भगवान गणेश की तस्वीर लगाएं / Vastu Tips for Office

अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने ऑफिस टेबल पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसे में अगर आप अपनी टेबल पर विघ्नहर्ता गणेश की तस्वीर रखते हैं तो आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

मनी प्लांट का पौधा लगाएं / Vastu Tips for Office

मनी प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इसे धन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। अगर आप मनी प्लांट को अपनी कुर्सी के पास पूर्व या उत्तर दिशा में लगाते हैं तो यह आपके लिए समृद्धि के द्वार खोल सकता है। साथ ही ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा।

मेज साफ रखें / Vastu Tips for Office

आपको अपने ऑफिस की टेबल को हमेशा साफ रखना चाहिए। कई बार लोग अपनी डेस्क पर फाइलों का ढेर रख देते हैं, जिससे नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए अपनी टेबल को साफ रखें। आप चाहें तो इस पर किसी भगवान की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको सफलता प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये खास उपाय, प्राप्त होगा शनिदेव का आशीर्वाद